शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाली भूमिका द्विवेदी का इस्लाम के समर्थन का Video Viral ?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाने वाली लेखिका भूमिका द्विवेदी का इस्लाम समर्थक पुराना वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शंकराचार्य को बड़ी राहत देते हुए अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.
ADVERTISEMENT

शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इन दिनों सुर्खियों में हैं. जहां एक ओर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए अगले आदेश तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, वहीं दूसरी ओर उन पर गंभीर आरोप लगाने वाली लेखिका भूमिका द्विवेदी खुद विवादों में घिर गई हैं. सोशल मीडिया पर भूमिका द्विवेदी का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस्लाम धर्म का समर्थन करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स उनकी मंशा और उनकी 'सनातनी' पहचान पर सवाल उठा रहे हैं.