MP Weather Today: भोपाल, इंदौर से ग्वालियर-जबलपुर तक... 10 अक्तूबर को कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम?

न्यूज तक डेस्क

• 07:42 PM • 09 Oct 2026

MP Weather Update: 10 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत सभी जिलों में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जिससे बारिश थमेगी.

MP Weather Forecast
MP Weather Forecast
Google CTA

MP Weather Update: मानसून की विदाई के बाद मध्य प्रदेश का मौसम अब करवट ले रहा है. सितंबर-अक्टूबर में झमाझम बारिश के बाद अब हवाओं में हल्की नमी और गुलाबी ठंड की शुरुआत दर्ज होने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आधिकारिक बुलेटिन और क्षेत्रीय मौसम केंद्र भोपाल के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 अक्तूबर से प्रदेश का मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने वाला है. 

Read more!

मानसून ट्रफ और लोकल सिस्टम कमजोर पड़ने के कारण अब राज्य के अधिकतर हिस्सों से बादलों की छुट्टी हो गई है. दिन के समय खिली धूप थोड़ी गर्माहट महसूस कराएगी, लेकिन रात होते ही पारे में हल्की गिरावट आएगी. चलिए, आसान शब्दों में जानते हैं कि 10 अक्तूबर को आपके शहर और जिले का मौसम कैसा रहने वाला है. 

भोपाल और मध्य मध्य प्रदेश (भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़)

राजधानी भोपाल समेत मध्य मध्य प्रदेश में 10 अक्तूबर को आसमान एकदम साफ और चमकदार रहेगा. दिन में धूप थोड़ी तेज रह सकती है और अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगाय. रात में हल्की हवाएं चलेंगी और न्यूनतम तापमान घटकर19 से 21 डिग्री तक आ सकता है. 

मालवा और निमाड़ अंचल (इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, खरगोन, खंडवा)

मालवा और निमाड़ क्षेत्र (इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, खरगोन और खंडवा) से मानसूनी बादल अब पूरी तरह से छंट चुके हैं, जिससे 10 अक्तूबर को यहां दिन भर तेज और चटक धूप खिली रहेगी. इंदौर और उज्जैन में मौसम सुहावना रहेगा, जबकि खरगोन और खंडवा जैसे निमाड़ी इलाकों में दोपहर के वक्त तापमान 35°C तक पहुंच सकता है. हालांकि, सूरज ढलते ही मौसम करवट लेगा और रात का पारा 18°C से 20°C के आसपास बने रहने से हल्की-हल्की गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा. 

ग्वालियर और चंबल संभाग (ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी)

ग्वालियर और चंबल संभाग (ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया और शिवपुरी) में राजस्थान की ओर से आ रही शुष्क हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है, जिससे 10 अक्तूबर को बारिश की कोई संभावना नहीं रहेगी और आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. दिन के समय ग्वालियर और आसपास के जिलों में धूप का असर थोड़ा ज्यादा रहेगा और अधिकतम तापमान 34°C से 35°C के करीब बना रहेगा. वहीं, उत्तर भारत की ओर से बहने वाली ठंडी हवाओं के चलते रातें अब ठंडी होने लगी हैं, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 18°C तक आ सकता है. 

महाकौशल और जबलपुर अंचल (जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी)

महाकौशल और जबलपुर अंचल (जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी) के पूर्वी व मध्य-पूर्वी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी हल्की बूंदाबांदी का दौर अब पूरी तरह थम चुका है. 10 अक्तूबर को जबलपुर और आसपास के इलाकों में दिन के समय आसमान में आंशिक रूप से कभी-कभार हल्के बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और दिन का तापमान 31°C से 33°C के बीच बना रहेगा. वहीं, क्षेत्र की घनी हरियाली और छिंदवाड़ा व आसपास के पहाड़ी इलाकों के प्रभाव से रातों में अच्छी-खासी ठंडक महसूस होने लगेगी, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकर 17°C से 19°C तक आ सकता है. 

विंध्य और बुंदेलखंड अंचल (रीवा, सतना, सीधी, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर)

विंध्य और बुंदेलखंड अंचल (रीवा, सतना, सीधी, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़ और सागर) में 9 अक्तूबर तक हल्की बूंदाबांदी की जो संभावना बनी हुई थी, वह 10 अक्तूबर से खत्म हो जाएगी और मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा. दिन के समय चटक धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को उमस से काफी हद तक राहत मिलेगी, जबकि रात के समय पारा 20°C के आसपास दर्ज किया जाएगा. मौसम का यह साफ और शुष्क रुख रीवा और शहडोल संभाग के किसानों के लिए राहत लेकर आया है, क्योंकि यह समय फसलों की कटाई और उन्हें सुखाने के काम निपटाने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा. 

ये भी पढ़ें: MP OBC Reservation: मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण, हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला