MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 18 जिलों में आंधी-बारिश का 'येलो अलर्ट', 18 मार्च से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अपने इलाके का हाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 मार्च से मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिससे ग्वालियर, चंबल और छिंदवाड़ा सहित 18 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

MP Weather
MP Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather Update 18 March: मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवरों के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हुए एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने 18 मार्च से प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है.

Read more!

18 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट

बारिश के साथ-साथ इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है. हालांकि, भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों में 18 मार्च को मुख्य रूप से बादलों की आवाजाही रहेगी, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट महसूस की जा सकती है.

अगले 3 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो यह बदलाव केवल एक दिन का नहीं है. 9 मार्च को प्रदेश में और भी व्यापक असर देखने को मिलेगा. राजगढ़, बैतूल, इंदौर, उज्जैन और शाजापुर समेत कई इलाकों में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. वहीं 20 मार्च को भोपाल, विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी बौछारें पड़ने की संभावना है.

तापमान का हाल

वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 35°C से 39°C के बीच बना हुआ है. नर्मदापुरम में पारा 38.9°C तक पहुंच गया है. हालांकि, इस नए सिस्टम के सक्रिय होने से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

ये भी पढ़ें: 'मोनालिसा को विदेश पार्सल करने की तैयारी!' वकील नाजिया इलाही खान का सनसनीखेज दावा, अब सुप्रीम कोर्ट तक जाएगा मामला

    follow google news