MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 2 फरवरी को कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 फरवरी को ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Weather Update
Bihar Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather: मध्य प्रदेश में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है वहीं नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने 2 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है. 

Read more!

2 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक 2 फरवरी को मध्य प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की प्रबल संभावना है. 

  • इन जिलों में बारिश का अलर्ट: नीमच, मंदसौर, शिवपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है
  • कोहरे का कहर: ग्वालियर, दतिया और रीवा संभागों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. रीवा में दृश्यता (Visibility) 50 मीटर तक गिर सकती है, जिससे यातायात प्रभावित होने की आशंका है. 

इन जिलों के तापमान में गिरावट

बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन में भी ठिठुरन महसूस होगी.

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में एक साइक्लोन सर्कुलेशन एक्टिव है साथ ही ईरान के ऊपर से आ रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अरब सागर से नमी आ रही है. इसी के चलते मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है.

किसानों और आम जनता के लिए सलाह

ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए किसानों को अपनी कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है. हालांकि हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: शादी के 28वें दिन बाद झांसी के विशाल के उड़े होश, डॉक्टर ने कहा- 'आपकी पत्नी 2 महीने की प्रेग्नेंट है', पति पहुंचा कोर्ट

    follow google news