MP Weather: भोपाल-इंदौर में पारा हाई, जबलपुर-सागर में भीषण लू का रेड अलर्ट, जानें 23 मई को MP के किन जिलों में बरसेगी आग!

23 मई 2026 को मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. IMD ने जबलपुर और सागर सहित पूर्वी हिस्सों में भीषण लू और भोपाल-इंदौर में तीव्र लू की चेतावनी जारी की है.

mp weather update
mp weather update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather Update 23 May: अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले दिनों में आपको थोड़ी से राहत मिलेगी तो इस तरह की किसी उम्मीद पर ब्रेक लगा लीजिए. मध्य प्रदेश में सूरज देवता इस समय पूरी तरह एक्शन मोड में हैं और आसमान से राहत की बूंदें नहीं, बल्कि सीधे आग के गोले बरस रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 23 मई 2026 को पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर बेहद तीखे रहने वाले हैं. घर से बाहर कदम रखते ही ऐसा महसूस होगा मानो किसी तपते हुए तंदूर के पास खड़े हों.

Read more!

पूर्वी और पश्चिमी एमपी का हाल

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश को दो हिस्सों में बांटकर जो चेतावनी जारी की है वह डराने वाली है. राज्य के दोनों हिस्सों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है:

पूर्वी मध्य प्रदेश (जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग): यहां स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है. IMD ने 23 मई के लिए इस पूरे क्षेत्र में 'सीवियर हीटवेव' यानी भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में पारा सामान्य से कई डिग्री ऊपर चल रहा है और दोपहर के वक्त गर्म हवा के थपेड़े (लू) लोगों को झुलसा रहे हैं.

पश्चिमी मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग): हालांकि पश्चिमी हिस्से में 'सीवियर' शब्द नहीं जुड़ा है, लेकिन राहत यहां भी नहीं है. भोपाल और आसपास के इलाकों में 'हीटवेव' (Heat Wave) यानी लू का प्रकोप लगातार जारी रहेगा. राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 30°C के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे रातें भी काफी गर्म और बेचैन करने वाली होंगी.

'सिमट' गई दोपहर सड़कों पर सन्नाटा

इस झुलसाने वाली गर्मी का सीधा असर आम जनजीवन पर दिख रहा है. सुबह 11 बजते-बजते ही धूप इतनी तेज हो जा रही है कि लोग बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. दोपहर के वक्त राज्य के मुख्य बाजारों और सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है. ठंडे पेय पदार्थों जैसे गन्ने का रस, छाछ और लस्सी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है लेकिन वह भी सिर्फ सुबह या शाम के वक्त.

राहत की उम्मीद कब?

उत्तर भारत और मध्य भारत के कई हिस्सों में जहां पारा 45°C को पार कर रहा है, वहीं दक्षिण भारत में मानसून का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. केरल में मानसून के 26 मई के आसपास दस्तक देने की उम्मीद है. लेकिन मध्य प्रदेश को इस मानसूनी राहत के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 4-5 दिनों में 27 मई तक तक मध्य प्रदेश के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है और यह भीषण गर्मी का दौर ऐसे ही जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: 2.5 लाख रुपए प्रति किलो बिकता है MIYAZAKI मैंगो, क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी

    follow google news