MP Weather Update: 17 जून को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी!

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं. 17 जून को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. जानिए IMD की ताजा मौसम चेतावनी और किसानों के लिए जरूरी सलाह.

MP Weather Update
MP Weather Update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी है. राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को राहत मिल रही है तो वहीं कई इलाकों में लोग अभी भी गर्मी की मार झेल रहे है. इसी बीच IMD ने ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 17 जून को राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना है. इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. 

Read more!

17 जून को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 17 जून को प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं. राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

किन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट?

IMD ने भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, देवास, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों में वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक प्रदेश के तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. आने वाले दिनों में प्रदेश के और हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

किसानों के लिए विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को बारिश के दौरान सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशकों के छिड़काव से बचने की सलाह दी है. खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखने और कटाई की गई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की भी अपील की गई है. पशुपालकों को पशुओं को खुले स्थान पर न छोड़ने और सुरक्षित शेड में रखने की सलाह दी गई है.

MP में 2027 के नगर निकाय चुनाव को लेकर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, अभी से शुरू हुई तैयारियां

    follow google news