MP Weather Update: 24 फरवरी को घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

MP Weather 24 February: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 24 फरवरी को भोपाल, जबलपुर और रीवा समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

न्यूज तक डेस्क

follow google news

MP Weather Update 24 February: मध्य प्रदेश के मौसम में फरवरी के महीने में जहां आमतौर पर गर्मी की दस्तक शुरू हो जाती है, वहीं इस बार पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा.

Read more!

24 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 फरवरी को मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा. विशेष रूप से दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में नए सिस्टम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा.

  • बारिश और आंधी: नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जैसे जिलों में बारिश होने का अनुमान है. 
  • हल्की बौछारें: सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर और डिंडोरी में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है.
  • इन जिलों में अलर्ट: छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है.

तापमान का हाल

राजधानी भोपाल में दिन का तापमान 28-29 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि रातें ठंडी रहेंगी. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खरगोन में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि कई जिलों में पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है. ग्वालियर और चंबल संभाग में भी न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. 

मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी के अंत तक मौसम में इसी तरह के उतार-चढ़ाव जारी रहेंगे. उत्तर भारत में हो रहे बदलावों का सीधा असर मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: 'साहब, मुझे आईपीएस बनना है...' गर्लफ्रेंड को न्यूड कर मारने वाला आरोपी पीयूष और मंदसौर एसपी की मुलाकात का अनसुना किस्सा!

    follow google news