MP Weather Update: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने 7 फरवरी 2026 के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. अगर आप आ घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 7 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है.
ADVERTISEMENT
7 फरवरी को कैसा रहेगा तापमान?
आज यानी 7 फरवरी को मध्य प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. भिंड, ढिंढोरी, रीवा, टीकमगढ़ और अंबाह जैसे शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है. जबकि रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा. डबरा, टीकमगढ़, मुरैना, दतिया और कटनी में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जिससे रात में ठिठुरन बनी रहेगी.
बारिश और हवाओं की स्थिति
राहत की बात यह है कि 7 फरवरी को मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. हालांकि, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सिवनी जैसे क्षेत्रों में हवा की गति सामान्य से थोड़ी अधिक रह सकती है जिससे हल्की कनकनी महसूस हो सकती है.
बिजली गिरने या वज्रपात की चेतावनी?
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के किसी भी शहर में कल बिजली गिरने (Thunderstorm) या वज्रपात जैसी कोई संभावना नहीं है. कुल मिलाकर, 7 फरवरी को मध्य प्रदेश का मौसम सामान्य और स्थिर बना रहेगा, लेकिन सुबह और रात के समय सावधानी बरतने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: टेनिस कोर्ट पर शुरू हुआ प्यार, अब मध्य प्रदेश में गूंजी शहनाई; बेल्जियम से सिंगरौली तक की अनोखी Love Story
ADVERTISEMENT

