टेनिस कोर्ट पर शुरू हुआ प्यार, अब मध्य प्रदेश में गूंजी शहनाई; बेल्जियम से सिंगरौली तक की अनोखी Love Story
फ्रांस की शार्लोट ने सिंगरौली के संदीप से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई, जिनकी प्रेम कहानी बेल्जियम में टेनिस खेलते हुए शुरू हुई थी. सात समंदर पार से आए विदेशी परिवार ने भारतीय परंपराओं के बीच धूमधाम से इस अंतरराष्ट्रीय विवाह का जश्न मनाया.

1/7
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में इन दिनों एक अनोखी शादी की चर्चा हर जुबान पर है. प्यार की कोई सीमा नहीं होती इस बात को सच कर दिखाया है फ्रांस की रहने वाली शार्लोट ओलानिया और सिंगरौली के संदीप कुमार सिंह ने.

2/7
शार्लोट अपने प्यार के लिए सात समंदर पार कर भारत आईं और पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगकर हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संदीप के संग सात फेरे लिए.

3/7
संदीप सिंह पिछले 11 वर्षों से काम के सिलसिले में बेल्जियम में रह रहे हैं. यहीं उनकी मुलाकात शार्लोट से हुई. दोनों की पसंद काफी मिलती-जुलती थी खासकर स्पोर्ट्स और टेनिस को लेकर.

4/7
धीरे-धीरे खेल के मैदान से शुरू हुई यह जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर प्यार का परवान चढ़ा. करीब 7 साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का फैसला किया.

5/7
संदीप का कहना है कि वे शुरू से ही चाहते थे कि उनकी शादी भारतीय परंपरा और हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हो. शार्लोट और उनके परिवार ने भी इस फैसले का सम्मान किया और वे शादी के लिए सिंगरौली आने को तैयार हो गए. शार्लोट ने बताया कि वह बचपन से ही भारत की संस्कृति के बारे में सुनती आई थीं, लेकिन यहां आकर खुद दुल्हन बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

6/7
सिंगरौली में आयोजित इस शादी में शार्लोट के हाथों में मेहंदी रची और उन्होंने भारतीय परिधान पहनकर जमकर डांस भी किया. शादी की रस्मों के दौरान विदेशी मेहमान भी भारतीय गानों पर थिरकते नजर आए.

7/7
स्थानीय लोगों के अनुसार जिले में यह शायद पहला मौका है जब किसी विदेशी युवती ने यहां आकर पारंपरिक तरीके से विवाह किया हो. फिलहाल, इस जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए इलाके में खुशी का माहौल है.











