MPL 2026: तीसरे सीजन में क्रिकेटर रजत पाटीदार को लेकर फैन्स में दिखी दिवानगी, पहले मैच में स्टेडियम के बाहर ऐसा था नजारा

MPL 2026: इंदौर में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज. ग्वालियर चीताज और उज्जैन फॉल्कन के बीच मुकाबला देखने उमड़ी भीड़, रजत पाटीदार को लेकर फैंस में भारी क्रेज.

NewsTak
स्टेडियम के बाहर रजत पाटीदार का दिखा जबरदस्त क्रेज.

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL 2026) के तीसरे सीजन का शानदार आगाज हो चुका है. इंदौर के होलकर स्टेडियम के बाहर क्रिकेट फैंस, खासकर बच्चों और युवाओं में इस टूर्नामेंट को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. लीग का पहला मुकाबला ग्वालियर चीताज (Gwalior Cheetahs) और उज्जैन फॉल्कन (Ujjain Falcons) के बीच खेला जा रहा है, जिसे लाइव देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी है.

Read more!

स्टार क्रिकेटर रजत पाटीदार को देखने के लिए फैंस में क्रेज 

इंदौर के लोकल बॉय और स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार इस समय फैंस के बीच सबसे बड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. ग्वालियर चीताज की ओर से खेल रहे रजत पाटीदार को लाइव बैटिंग करते देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं. स्टेडियम पहुंचे प्रशंसकों का कहना है कि पाटीदार ने अपनी शानदार कप्तानी और बेहतरीन फॉर्म से इंदौर का नाम पूरे देश में रोशन किया है. टीवी पर उन्हें देखने के बाद, अब फैंस उन्हें लाइव खेलते हुए देखने के लिए बेताब हैं.

एमपी के लोकल टैलेंट को मिल रहा बड़ा मंच 

मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (MPL) के जरिए सूबे के उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिला है. रजत पाटीदार के अलावा फैंस वेंकटेश अय्यर, आवेश खान और रतलाम के आशुतोष शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी इस लीग में खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं.

बच्चों में जगा टीम इंडिया और आईपीएल का सपना

स्टेडियम के बाहर मौजूद कई नन्हे क्रिकेटर्स, जो खुद अलग-अलग क्लबों में ट्रेनिंग ले रहे हैं, ने बताया कि रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों को देखकर उनके भीतर भी एक दिन आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेलने का जज्बा पैदा होता है. पूरे परिवार के साथ मैच देखने पहुंचे लोगों का मानना है कि इस तरह की लीग से मध्य प्रदेश में क्रिकेट का स्तर और मजबूत होगा. टूर्नामेंट का यह रोमांच 24 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले तक जारी रहेगा.

MPL 2026: RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार ने थामा ग्वालियर चीताज की कमान, बुधवार को उज्जैन फॉलकन्स से होगी भिड़ंत
 

    follow google news