MPL 2026 News: मध्य प्रदेश टी20 लीग (MPL) के 2026 सीजन का रोमांच शुरू होने जा रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लगातार दो आईपीएल खिताब जिताने वाले स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार अब घरेलू मैदान पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. टूर्नामेंट के इस शुरुआती और हाई-वोल्टेज मुकाबले पर देश भर के क्रिकेट फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं.
ADVERTISEMENT
बुधवार को होल्कर स्टेडियम में महामुकाबला
ग्वालियर चीताज की टीम अपने 2026 सीजन के अभियान की शुरुआत बुधवार यानी 3 जून को करने जा रही है. इंदौर के ऐतिहासिक होल्कर स्टेडियम में टीम का सामना उज्जैन फाल्कन्स से होगा. यह टी20 मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. पाटीदार की अगुवाई में टीम इस बार खिताबी जीत के साथ इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं उज्जैन फॉल्कन से माधव त्रिपाठी खेल रहे है. इन्होंने भी आईपीएल में धूम मचाई है. अब ये उज्जैन फॉल्कन्स के साथ अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं. यानी आईपीएल की पिच पर दो-दो हाथ कर चुके दो प्लेयर बुधवार को MPL की पिच पर आमने-सामने होंगे.
युवाओं और दिग्गजों का शानदार कॉम्बिनेशन
ग्वालियर चीताज की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और होनहार युवा प्रतिभाओं का बेहतरीन संतुलन नजर आ रहा है. इसके अलावा, टीम की गेंदबाजी की कमान मंगेश यादव के हाथों में होगी. मंगेश पिछले 2025 सीजन में 14 विकेट लेकर टूर्नामेंट के सबसे सफल और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे.
पिछले अधूरे सपने को पूरा करने उतरेगी चीताज
ग्वालियर चीताज की टीम लीग के पिछले सीजन (2025) में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन बेहद करीबी मुकाबले में फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी. इस बार रजत पाटीदार जैसा अनुभवी और चैंपियन कप्तान मिलने से टीम का मनोबल सातवें आसमान पर है और वह सेमीफाइनल की बाधा को पार कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के लिए बेताब है.
ADVERTISEMENT


