Nidhi Tiwari Case: 17 साल पहले पिता ने छोड़ा घर, 5 साल पहले बहन के साथ हुई खौफनाक घटना...अब निधि के जाने से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

आशुतोष शुक्ला

29 Sep 2026 (अपडेटेड: Sep 29 2026 7:18 PM)

Nidhi Tiwari Case: सिंगरौली के चर्चित निधि तिवारी केस में सामने आया दुखों का पुराना इतिहास, 5 साल पहले बड़ी बहन की संदिग्ध मौत और पिता के घर छोड़ने की दर्दनाक कहानी आई सामने!

निधि तिवारी केस में सामने आई ये नई कहानी
निधि तिवारी केस में सामने आई ये नई कहानी
Google CTA

Nidhi Tiwari Case: सिंगरौली के मोरवा इलाके में सोशल मीडिया स्टार निधि तिवारी की संदिग्ध मौत के मामले में रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब निधि के परिवार से जुड़ा एक ऐसा दर्दनाक और खौफनाक अतीत सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. पिता का परिवार छोड़कर जाना और 5 साल पहले बड़ी बहन की संदिग्ध मौत के अलावा और क्या-क्या सामने आया? चलिए विस्तार से जानते हैं इस खबर में.

Read more!

17 साल पहले पिता ने छोड़ा घर

निधि के पिता अशोक तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं. उन्होंने सिंगरौली में अपनी नौकरी के दौरान भूसा मोड़ इलाके में अपना घर बनाया था. हालांकि, करीब 17 साल पहले वे परिवार को छोड़कर चले गए और रिटायरमेंट के बाद मैनपुरी में रहने लगे. पिता के जाने के बाद चार बहनों में से निधि ने ही पूरे घर को संभालने का बीड़ा उठाया. निधि बैढ़न में अपने परिवार के लिए एक नया और आलीशान मकान भी बनवा रही थी.

5 साल पहले बड़ी बहन की भी हुई थी संदिग्ध मौत

इस मामले में सबसे बड़ा और खौफनाक मोड़ तब आता है, जब 5 साल पुराना एक पुराना राज़ फिर से सामने आता है. स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, ठीक 5 साल पहले निधि की बड़ी बहन की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि वह पारिवारिक विवादों से काफी परेशान रहती थी. अब एक ही परिवार में 5 साल के अंदर दो सगी बहनों का इस तरह संदिग्ध अंत होना कई सवाल खड़े कर रहा है. क्या इस परिवार पर कोई बहुत बड़ा मानसिक दबाव था या फिर इन मौतों के पीछे कोई अनदेखा राज़ छुपा है?

यह पढ़ें: Nidhi Death Case: निधि तिवारी मुस्कुराती हुई गई थी ऊपर फिर अचानक बंद कमरे में मिली की लाश, आखिरी रात का सच क्या?

हंसते-मुस्कुराते कमरे में गई थी निधि

घटना वाले दिन का जिक्र करते हुए परिजनों ने बताया कि रात को निधि बहुत सामान्य थी. उसने घर में पूजा-पाठ किया और अपनी छोटी बहन से हंसी-मजाक भी किया. निधि को अपने पालतू कुत्ते से बहुत लगाव था, जिसे उसने 20 दिनों तक पाला था. अपनी बहन से मुस्कुराते हुए बात करने के बाद वह कान में हमेशा की तरह ब्लूटूथ लगाकर अपने कमरे में चली गई. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि उस मुस्कान के पीछे कितना बड़ा दर्द छुपा था.

बॉयफ्रेंड सोनू सिंह का संदिग्ध रोल और गायब होना

निधि की मौत के पीछे सोनू सिंह नाम के एक शादीशुदा इंजीनियर का नाम सामने आ रहा है. परिजनों का आरोप है कि सोनू ने निधि को दिमागी तौर पर अपना गुलाम बना रखा था और वह 24 घंटे ब्लूटूथ के जरिए उसकी निगरानी करता था. शनिवार रात करीब 8:20 बजे सोनू ने ही निधि की मां को फोन करके कहा था कि "निधि कुछ गलत कदम उठाने जा रही है." जब परिजन कमरे में पहुंचे तो निधि बेसुध मिली. घटना के बाद से ही सोनू अपना मोबाइल बंद करके फरार है.

पुलिस खंगाल रही है पुराने और नए पन्ने

फिलहाल मोरवा थाना पुलिस इस मामले को हर संभावित कोण से जांच रही है. पुलिस निधि के फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सएप चैट्स और ब्लूटूथ डिवाइस की फॉरेंसिक जांच करा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसमें किसी को जिम्मेदार ठहराया गया हो. परिजनों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है. सोनू सिंह की गिरफ्तारी और जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे हाई-प्रोफाइल मामले का सच सामने आ पाएगा.

इनपुट: हरिओम सिंह

यह भी पढ़ें: 'सोनू सिंह मेरी बेटी पर 24 घंटे...' निधि तिवारी केस में मां ने कर दिया बड़ा दावा!