बुंदेलखंड के बाद अब ‘महाकौशल’ में BJP को बड़ा झटका, टिकट मिलते ही पूर्व मंत्री के खिलाफ विद्रोह

अमर ताम्रकार

12 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 12 2023 10:06 AM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में जब से बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है. तभी से विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. लिस्ट जारी होने के बाद से ही बुंदेलखंड अंचल में इस्तीफों दौर चल रहा है. अब इसके बाद पार्टी को महाकौशल में बड़ा झटका लगा है. दरअलस BJP की […]

NewsTak
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में जब से बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है. तभी से विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. लिस्ट जारी होने के बाद से ही बुंदेलखंड अंचल में इस्तीफों दौर चल रहा है. अब इसके बाद पार्टी को महाकौशल में बड़ा झटका लगा है. दरअलस BJP की चौथी लिस्ट में मौजूदा विधायक संदीप जायसवाल को कटनी मुड़वारा विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया गया है. संदीप जायसवाल को फिर से टिकिट देकर प्रत्याशी बनाए जाने पर विरोध का सिलसिला लगातार जारी है.

Read more!

आपको बता दें मेयर कैंडिडेट ज्योति विनय दीक्षित के बाद आज नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर घोषित उम्मीदवार संदीप जायसवाल का विरोध किया है.  कटनी के प्रभावशाली नेता ,पार्षद और कटनी नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने पार्टी के फैसले का विरोध करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का संकेत दिया है. आपको बता दें इनके पहले कटनी नगर निगम की मेयर कैंडिडेट रह चुकी ज्योति विनय दीक्षित ने साथियों सहित पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था.

ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में लोग किसको देखना चाहते हैं CM, इस सर्वे में जनता ने बता दिया

कौन हैं संतोष शुक्ला जिन्होंने किया BJP प्रत्याशी का विरोध

संतोष शुक्ला कटनी नगर निगम क्षेत्र में एक जमीनी नेता के रुप में जाने जाते हैं. संतोष शुक्ला ने लगातार पांच बार अलग अलग वार्ड से पार्षद पद के लिए जीत दर्ज की है. पिछले कार्यकाल में वे नगर निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ज्योति विनय दीक्षित के बाद संतोष शुक्ला ने घोषित मुड़वारा प्रत्याशी का विरोध किया है.  जिससे विधायक संदीप जायसवाल के लिए राह मुश्किल होती जा रही है. हालांकि संतोष शुक्ला और ज्योति विनय दीक्षित संजय पाठक के करीबी माने जाते हैं. संतोष शुक्ला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मुड़वारा विधानसभा से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को अपनी उम्र बताकर फंस गए कमलनाथ? BJP ने कर दी कुछ ऐसे घेराबंदी

नाम घोषित होते ही शुरू हो गया विरोध

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जारी की गई अपनी लिस्ट में कटनी जिले की दो विधानसभा प्रत्याशियों को घोषित किया है. जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से जहां मौजूदा विधायक संजय पाठक को प्रत्याशी घोषित किया गया है , तो वहीं मुड़वारा विधानसभा से भी मौजूदा विधायक संदीप जायसवाल पर भरोसा जताते हुए भाजपा ने मैदान में उतारा है.  मुड़वारा विधानसभा से संदीप जयसवाल दो बार से विधायक हैं. पार्टी में उन्हें फिर तीसरी बार मौका दिया है. अब देखना होगा कि क्या बगावती नेताओं के कारण संदीप जायसवाल की कितनी मुश्किलें बढ़ती हैं.

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड में चुनाव से पहले BJP को फिर लगा बड़ा झटका, इस नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा