अब इस जिले के BJP नेता जा सकते हैं कांग्रेस में, दिग्विजय सिंह के साथ फोटो हो रही वायरल

अमर ताम्रकार

• 03:34 AM • 21 Jun 2023

Katni News: मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में बागी नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है. सबसे अधिक नुकसान बीजेपी को हो रहा है. बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. अब एक ओर बीजेपी नेता […]

NewsTak
Google CTA

Katni News: मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में बागी नेताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हो चुका है. सबसे अधिक नुकसान बीजेपी को हो रहा है. बीजेपी के कई नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. अब एक ओर बीजेपी नेता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जा सकते हैं. ये नेता है मध्यप्रदेश के कटनी जिले के. कटनी जिले के बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के नेता शंकर महतो की फोटो बीते दिनों दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिह के साथ वायरल हुईं. वे दिग्विजय सिंह से मिले और उनके साथ की फोटो वायरल होने के बाद अब उनके कांग्रेस में जल्द शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.

Read more!

कटनी जिले में भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लग सकता है. विजयराघवगढ़ विधानसभा से पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह के पार्टी छोड़ने के बाद बहोरीबंद विधानसभा के प्रभावशाली नेता शंकर मेहतो के भी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की खबरें तेज हो गई हैं.

दरअसल सोशल मीडिया में दिग्विजय सिंह व हर्षवर्धन सिंह के साथ शंकर महतो की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शंकर महतो भी जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. संभावना जताई जा रही है कि ध्रुव प्रताप सिंह के साथ ही शंकर महतो भी कांग्रेस में ज्वाइन करेंगे. मीडिया से टेलीफोन पर चर्चा के दौरान शंकर महतो ने चल रही चर्चाओं से इंकार नहीं किया है.

लोधी समाज के प्रभावशाली नेताओं में हैं शंकर महतो
बता दे कि शंकर महतो कटनी जिले में बहोरीबंद विधानसभा के प्रभावशाली नेता माने जाते हैं , जो लोधी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के करीबियों में इनकी गिनती होती है. शंकर महतो बहोरीबंद जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. इसके अलावा वे पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें- कमलनाथ की चक्की पर भड़के शिवराज, कहा- सवा साल में तुम्हारी चक्की ने जनता को पीसा है..