पाकिस्तान को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान! कहा, 'कितने भी समझौते कर लो, वो हमेशा उल्लंघन करेगा'

न्यूज तक

12 May 2025 (अपडेटेड: May 12 2025 4:46 PM)

Dhirendra Shastri On Pakistan: पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान को 'बिगड़ैल औलाद' करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करता रहेगा. वो कभी नहीं सुधरेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि PoK को भारत में शामिल करने का समय आ गया है.

बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)
बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)
Google CTA

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भारत-पाकिस्तान के हालिया सीजफायर समझौते पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पाकिस्तान को 'बिगड़ैल औलाद' करार देते हुए कहा कि वह कभी नहीं सुधरेगा. शास्त्री ने कहा, "पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद है. ये सुधर नहीं सकता. कुत्ता की पूंछ में पुंगरिया कितनी भी देर तक डालो, हमेशा टेढ़ी की टेढ़ी निकलेगी."

Read more!

'पाक पर नहीं किया जा सकता भरोसा'

धीरेंद्र शास्त्री से जब भारत-पाकिस्तान के सीजफायर समझौते को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता और वह हर समझौते के बाद सीजफायर का उल्लंघन करता है. शास्त्री ने जोर देकर कहा, "हमें भरोसा है कि पाकिस्तान कितने भी समझौते कर ले, ये हर बार सीजफायर का उल्लंघन करेगा."

'PoK को लेने का सबसे बढ़िया समय'

उन्होंने यह भी कहा कि यह सही समय है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में शामिल किया जाए. शास्त्री ने कहा, "सेना और यशस्वी प्रधानमंत्री जी के पास इससे बेहतर उपाय और समय नहीं है. भारत की भूमि PoK को लेने का सबसे बढ़िया यही समय है. घर में घुसकर केवल मिसाइल दागने से काम नहीं चलेगा, पाक अधिकृत कश्मीर को भारत के अंतर्गत लाना चाहिए और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए."

भारत की कार्रवाई से घबराया पाकिस्तान

आपको बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत भारत ने आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था. इससे बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमला शुरू कर दिया. इसका भारतीय सेना ने मुहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. भारत की जवाबी कार्रवाई से घबराए पाकिस्तान ने सीजफायर की बात कही. इसके बाद दोनों देशों ने इस समझौते को शनिवार की शाम 5:00 बजे से लागू किया था.  लेकिन, इसके  कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने कायराना हरकत करते हुए सीजफायर का उल्लंघन शुरू कर दिया.

आतंकी घटना को माना जाएगा युद्ध

सरकार ने साफ किया है कि अगर भारत की धरती पर कोई आतंकी घटना होती है, तो उसे युद्ध माना जाएगा. साथ ही, भारत ने हालिया समझौते को 'सीजफायर' शब्द से संबोधित करने से परहेज किया है और कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. यह समझौता केवल हमलों को रोकने के लिए है, जबकि कार्रवाई का सिलसिला चलता रहेगा.

ये भी पढ़िए: Indian Army के कैंप का बना रहे थे वीडियो...तभी पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस...फिर सामने आई पूरी बात