Indian Army के कैंप का बना रहे थे वीडियो...तभी पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस...फिर सामने आई पूरी बात

India Pakistan Tension: भारत-पाक तनाव के बीच जबलपुर में दो संदिग्ध युवक आर्मी ठिकाने के पास फोटो-वीडियो बनाते हुए पकड़े गए हैं. मिलिट्री इंटेलिजेंस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
तस्वीर: स्क्रीनग्रैब
Google CTA

India Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार टेंशन जारी है. ऐसे में पूरा देश अलर्ट मोड पर है. अब इस बीच मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक बड़ी खबर आमने आई है. यहां मिलिट्री इंटेलिजेंस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक गोराबाजार थाना क्षेत्र के एक आर्मी ठिकाने के पास फोटो और वीडियो बना रहे थे.