स्टोरकीपर के घर पर मारा छापा, मिला इतना कैश कि गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

रवीशपाल सिंह

09 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 9 2023 1:13 PM)

Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने एक बार फिर काली कमाई के धनकुबेर को बेनकाब किया है. लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार तड़के आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए एक रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठिकानों पर छापा मारा है. रिटायर्ड कर्मचारी के भोपाल और विदिशा ज़िले के […]

bhopal crime news mp news mp crime mp lokayukta
bhopal crime news mp news mp crime mp lokayukta
Google CTA

Bhopal Crime News: मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने एक बार फिर काली कमाई के धनकुबेर को बेनकाब किया है. लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार तड़के आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए एक रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठिकानों पर छापा मारा है. रिटायर्ड कर्मचारी के भोपाल और विदिशा ज़िले के लटेरी स्थित घर और अलग-अलग सम्पत्तियों पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आय से अधिक संपत्ति को लेकर की गई शिकायत की जांच के बाद चल रही कार्रवाई में लगभग 10 करोड़ से अधिक की चल व अचल संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है.

Read more!

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि ‘अशफाक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप पर पदस्थ थे. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

परिवार के सदस्यों के नाम पर 16 से अधिक अचल संपत्तियों की जानकारी मिल चुकी है और लगभग 50 से अधिक अचल संपत्तियों को लेकर भोपाल-विदिशा और लटेरी में जांच की जा रही है. अभी तक की जाँच में आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर कई चल-अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं. जिनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए है. अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही.

45 हज़ार सैलरी लेकिन शौक आलीशान

लोकायुक्त एसपी के मुताबिक जब अशफाक अली स्टोर कीपर के पद से रिटायर हुए थे तब उनकी तनख्वाह करीब 45 हज़ार रुपए थी लेकिन छापे के दौरान जो सम्पत्तियाँ, कैश और गहने मिले हैं वो इसकी आय के मुकाबले कई सौ गुना ज्यादा है. लटेरी में आरोपी का 14000 स्क्वायर फ़ीट का एक निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मिला है.

इसके अलावा लटेरी में ही एक तीन मंज़िला इमारत भी मिली है जिसमें स्कुल संचालित हो रहा है. रेड के दौरान घर से करीब 46 लाख रुपये के गहने और सोना-चांदी के साथ करीब 20 लाख रुपये कैश भी मिला है. कैश घर के अंदर एक बैग में था जिसे गिनने के लिए मशीन भी लानी पड़ी. भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित मकान पर जब छापा मारा तो मकान का आलीशान इंटीरियर देख कर लोकायुक्त टीम भी दंग रह गई. यहां मॉड्यूलर किचन, लाखों रूपये की कीमत का झूमर, फ्रिज और टीवी के अलावा महंगे सोफे और शोकेस भी था.

ये भी पढ़ें- ‘मेरा पति मुझे खेलने से रोकता है’, MP की इस रेसलर ने कराई हसबैंड और उसके परिवार पर FIR