राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री: 8 गिरफ्तार, सभी आरोपियों की अलग कहानी, हत्या हुई पर क्यों...ये पहली अनसुलझी !

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम समेत 8 आरोपी गिरफ्तार, सभी ने कबूला जुर्म, लेकिन हत्या की वजह अब भी बनी पहेली. जानें हर आरोपी का किरदार और केस की मौजूदा स्थिति.

Raja Raghuwanshi murder case, Sonam Raghuwanshi arrest, Meghalaya police investigation, murder motive mystery, 8 accused in murder
तस्वीर: एमपी तक.

आशुतोष शुक्ला

follow google news

राजा रघुवंशी की हत्या का मामला सुलझने की बजाय और उलझता जा रहा है. मेघालय पुलिस का दावा है कि हत्या में शामिल सोनम रघुवंशी समेत कई आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन हत्या की असली वजह अभी भी सामने नहीं आ सकी है. 

Read more!

अब तक इस केस में 8 आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं, लेकिन हर किसी का किरदार अलग और चौंकाने वाला है. कोई कातिल है, कोई साजिशकर्ता, कोई सबूत मिटाने वाला, तो कोई पूरी कहानी का मास्टरमाइंड.

अब तक गिरफ्तार 8 आरोपी और उनकी भूमिका 

  • सोनम रघुवंशी: मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी. आरोप है कि उसने हनीमून के बहाने राजा को शिलांग बुलाया और साजिश रचकर हत्या करवाई. 
  • राज कुशवाहा: सोनम का कथित प्रेमी, जिसे इस मर्डर केस का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. 
  • विशाल चौहान: आरोप है कि उसने सेल्फी प्वाइंट पर राजा पर पहला जानलेवा हमला किया. 
  • आकाश राजपूत: सेल्फी प्वाइंट से कुछ दूरी पर बैठा था, जो आने-जाने वालों की निगरानी कर रहा था. 
  • आनंद: विशाल के साथ मौजूद था. आरोप है कि इसी नाम से खरीदी गई फर्जी सिम के जरिए आपस में संपर्क में थे. 
  • शिलाम जेम्स: इंदौर में ब्रोकर का काम करने वाला, जिसने सोनम को फ्लैट किराए पर दिलाया और बाद में सबूत छिपाने में भी मदद की. सोनम का बैग जलाने का आरोप भी इसी पर है. पहले ये मुकरा फिर बाद में सीसीटीवी से पकड़ा गया. शिलाम ने ये पूरा मकान लोकेंद्र से ठेके पर लिया था. 
  • बलबीर अहिरवार: उसी बिल्डिंग का चौकीदार जहां सोनम छिपी थी. इस पर सबूत मिटाने में मदद करने का आरोप है.
  • लोकेंद्र तोमर: उस पूरे मकान का मालिक, जिसके फ्लैट पर सोनम छिपी थी. पुलिस जांच में आया है कि उसी के कहने पर सोनम का बैग जलाया गया. 

मर्डर की वजह बनी सबसे बड़ी पहेली 

हत्या की साजिश कब, कैसे और किसने रची, इसका मोटा-मोटा खाका सामने आ चुका है, लेकिन इस हत्या की असली वजह क्या थी, यह सवाल अब भी अनसुलझा है. 

  • अवैध संबंध?
  • हवाला का कनेक्शन?
  • समलैंगिक रिश्ते का विवाद?

हर थ्योरी सामने आई, लेकिन किसी पर अब तक शिलॉन्ग पुलिस मुहर नहीं लगा सकी है. पुलिस अभी भी साक्ष्यों को तलाशने और आरोपियों से पूछताछ कर असली कहानी सामने लाने की कोशिश में लगी है. 

क्या होगी और भी गिरफ्तारियां?

  • शिलॉन्ग पुलिस अभी भी इंदौर में डटी हुई है.
  • एक लड़की का जिक्र आया है जिसका नाम राजा के भाईयों ने लिया है. 
  • क्या वो भी पकड़ी जाएगी?
  • क्या कहानी का असली मकसद सामने आएगा?
  • सवाल तो बहुत हैं, लेकिन जवाब मेघालय पुलिस की तफ्तीश के गहराई तक पहुंचने के बाद ही मिल पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: 

सोनम को फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर के घर से बरामद हुआ ‘ब्लैक बैग’?

    follow google news