गाजीपुर के ढाबे से ऐसे पकड़ी गई सोनम! अफेयर के चलते रची थी पति की हत्या की साजिश? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Raja Raghuvanshi and Sonam Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि पत्नी सोनम ने अफेयर के चलते पति राजा की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने इस मामले में सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया है.

sonam raghuwanshi news
गाजीपुर के ढाबे से पकड़ी गई सोनम (तस्वीर: इंडिया टुडे)

न्यूज तक

follow google news

Raja Raghuvanshi and Sonam Case: मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित कपल राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम के लापता होने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सोनम का हाथ बताया जा रहा है.

Read more!

इस मामले में पुलिस ने अब सोनम सहित 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है. पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने अफेयर के चलते राजा की हत्या की साजिश रची थी.

ऐसे पकड़ी गई सोनम

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 3 से 4 बजे के बीच सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके में एक ढाबे पर पहुंची थी. वहां से उसने ढाबा मालिक के फोन से अपने भाई गोविंद को वीडियो कॉल कर बताया कि वह गाजीपुर में है.

इसके बाद गोविंद ने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी.  इस बीच, ढाबे वाले ने भी इमरजेंसी नंबर 112 पर कॉल लगा दी. इसके बाद गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लिया और वन स्टॉप सेंटर भेज दिया.

राज कुशवाह से था अफेयर

आज तक की खबर के अनुसार, पुलिस जांच में पता चला है कि सोनम का शादी से पहले राज कुशवाह नाम के युवक से अफेयर था. इसके चलते उसने अपने पति राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. ये हत्या पहले से प्लान की गई थी, जिसे हनीमून ट्रिप के दौरान अंजाम दिया गया.

3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

मेघालय पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल केस की जांच के लिए SIT का गठन किया था. इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसमें दो आरोपी इंदौर से और एक आरोपी  यूपी से अरेस्ट किया गया है. जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश में टीमें जुटी हैं.

क्या था मामला?

आपको बता दें कि राजा और सोनम हनीमून के लिए 20 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे थे. 23 मई को दोनों नोंग्रियाट गांव के होमस्टे से चेकआउट करने के बाद लापता हो गए. अगले दिन 24 मई को उनकी स्कूटी लावारिस हालत में सोहरिम क्षेत्र में मिली थी. इसके बाद 2 जून को राजा का शव वेईसावडॉन्ग वॉटरफॉल के पास गहरी खाई में बरामद हुआ था.

इनपुट : अरविंद ओझा / संतोष शर्मा

ये भी पढ़ें: हनीमून के बहाने पति की करवा दी हत्या! इंदौर के राजा की पत्नी ने रची थी साजिश? पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार

    follow google news