संसद की कार्यवाही के दौरान अक्सर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिलते हैं, लेकिन हाल ही में राज्यसभा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर अपने खास चुटीले अंदाज में ऐसा तंज कसा कि सदन में मौजूद लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने जैसे ही चमाचागिरी शब्द कहा तो वहां मौजूद कुछ लोग हंसने लगे. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
राजीव शुक्ला ने शिवराज को घेरा!
सदन की कार्यवाही के दौरान जब राजीव शुक्ला विनियोग विधेयक पर अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए, तब शिवराज सिंह चौहान की टोका-टोकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों पर शुक्ला बिफर पड़े. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री को इतनी तारीफ करने वाले लोग पसंद नहीं हैं. शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा, 'अरे कितनी चमचागिरी भाई... कुछ तो यार शांत हो जाओ.' उन्होंने आगे जोड़ा कि वह भी पीएम मोदी को पिछले 30 सालों से जानते हैं और उन्हें इस तरह की अतिशयोक्ति पसंद नहीं है.
'2014 से पहले जैसे देश में कुछ हुआ ही नहीं'
राजीव शुक्ला ने शिवराज सिंह चौहान के भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बोलने के अंदाज से ऐसा लगता है जैसे 2014 से पहले भारत में कुछ हुआ ही नहीं था. शुक्ला ने चुटकी लेते हुए कहा कि शिवराज जी के मुताबिक न पहले बिजली थी, न रेल थी और न ही सड़कें थीं. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्रियों एचडी देवेगौड़ा और अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कहा कि शिवराज जी की बातों से तो ऐसा लगता है कि उनके कार्यकाल में भी देश में कोई प्रगति नहीं हुई थी.
मोदी जी ने कभी शिवराज की तारीफ में ट्वीट नहीं किया?
राजीव शुक्ला ने एक बेहद दिलचस्प दावा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अक्सर उन भाषणों की ट्वीट करके तारीफ करते हैं जो उन्हें पसंद आते हैं. लेकिन उन्होंने तंज कसा कि शिवराज जी इतनी बार मोदी जी का नाम लेते हैं और इतना लंबा-चौड़ा भाषण देते हैं, फिर भी आज तक पीएम मोदी ने उनके किसी भाषण की तारीफ में ट्वीट नहीं किया. उन्होंने कहा कि आज उन्हें समझ आया कि ऐसा क्यों है, क्योंकि पीएम को इतनी ज्यादा तारीफ पसंद नहीं आती.
सोशल मीडिया पर वीडियो की धूम
सदन के अंदर राजीव शुक्ला और शिवराज सिंह चौहान के बीच हुई इस नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कांग्रेस के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. लोग इस वीडियो पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और राजीव शुक्ला के चुटीले अंदाज की चर्चा कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
गजब हो गया! भोपाल में पूर्व जज के घर से सिलेंडर ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई पूरी घटना
ADVERTISEMENT


