मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेगा खास तोहफा, जानिए कितने रुपए आएंगे अकाउंट में

न्यूज तक

04 Aug 2025 (अपडेटेड: Aug 4 2025 2:21 PM)

रक्षाबंधन के मौके पर मध्यप्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के तहत बहनों को 1500 रुपये का शगुन देगी. यह राशि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन से पहले खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

NewsTak
Google CTA

मध्य प्रदेश में रक्षा बंधन के मौके पर सीएम मोहन यादव ने राज्य की बहनों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल सोमवार को सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया कि लाडली बहना योजना का लाभ उठाने वाली महिलाओं के बैंक खातों में 7 अगस्त 2025 को 1250 की बजाय 1500 रुपये जमा किए जाएंगे. 

Read more!

सीएम मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन पर प्रदेश की बहनों से लाडली बहना योजना के तहत इस बार शगुन के तौर पर 259 रुपये और मिलेंगे. मुख्यमंत्री ने लाडली बहना की 27वीं किस्त के साथ ये शगुन दिए जाने की घोषणा की है.  

क्या है ये योजना

बता दें कि लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश के लड़कियों के लिए शुरू की गई एक योजना है जिसके तहत महिलाओं और लड़कियों को 1250 रुपये की किस्त दी जाती है. मध्य प्रदेश में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ये योजना बेहद कामयाब साबित हुई है. 

1.27 करोड़ बहनों को तोहफा

अपने भाषण में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कहते हैं कि लाडली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ लाभार्थियों को 7 अगस्त को रक्षाबंधन के तोहफे के तौर पर उनके बैंक अकाउंट में 250 रुपये दिए जाएंगे. इस 250 रुपये की एक भाई की तरफ से बहनों को प्यार के रूप में उपहार है. 

9 अगस्त को है रक्षा बंधन 

भारत में भाई-बहनों का ये रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा, जबकि इस योजना की किस्त औमतौर पर 10 तारीख के बाद आती है. यही कारण है कि इस बार रक्षाबंधन के शगुन के साथ पहले ही बहनों के खाते में पैसा भेजा दिया जाएगा. 

इस घोषणा के पहले यानी 3 अगस्त को सीएम मोहन यादव ने बेस्ट लाइफस्टाइल कंपनी उज्जैन में काम कर रही बहनों द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कंपनी अभी 1500 बहनों को रोजगार दे रहा है लेकिन आने वाले समय ये 4000 बहनों को रोजगार देने की जगह बनेगा.  

ये भी पढ़ें: हत्याकांड या सामाजिक विफलता? सोनम-राजा रघुवंशी केस में विकास दिव्यकीर्ति ने उठाए समाज पर सवाल