Ratlam Jawra Hotel Drama: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके से पति-पत्नी के रिश्ते और बेवफाई का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. महू-नीमच रोड पर स्थित 'होटल प्रेसिडेंट' में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पुलिस बल के साथ होटल के कमरे में जा धमकी और अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.
ADVERTISEMENT
पुलिस को लेकर होटल पहुंची थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक, डायल 112 पर पुलिस को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति एक होटल में रुका हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम महू-नीमच रोड स्थित होटल प्रेसिडेंट पहुंची. जब पुलिस ने कमरा नंबर खुलवाया, तो अंदर का नजारा देखकर सब हैरान रह गए. कमरे में एक युवक एक अज्ञात महिला के साथ मौजूद था.
दरवाजा खुलते ही फूटा पत्नी का गुस्सा
कमरा खुलते ही युवक की पहचान जावरा निवासी आचार्य विजय दगदी के रूप में हुई. जैसे ही पत्नी ने अपने पति को दूसरी औरत के साथ देखा, उसका गुस्सा बेकाबू हो गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पत्नी ने आव देखा न ताव, अपने पति पर थप्पड़ों की बरसात कर दी. इस दौरान पति अर्धनग्न हालत में नजर आ रहा था.
पुलिसकर्मी रोकता रहा, लेकिन नहीं मानी पत्नी
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार महिला को शांत कराने और हाथ उठाने से रोकने की कोशिश करता नजर आया. लेकिन पत्नी का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा था. वह चीख-चीखकर अपने पति से सवाल करती रही और लव मैरिज का हवाला देते हुए उस पर आरोप लगाती रही. इस बीच कमरे में मौजूद दूसरी महिला भी खुद का बचाव करती दिखी.
होटल से थाने तक पहुंचा मामला
होटल के कमरे से शुरू हुआ यह हाई वोल्टेज ड्रामा देखते ही देखते पुलिस थाने तक जा पहुंचा. रतलाम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, डायल 112 पर आई कॉल के आधार पर टीम मौके पर पहुंची थी. पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब होटल के सीसीटीवी फुटेज और मौके पर बने वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
ADVERTISEMENT


