छतरपुर: घर से बाहर निकली 26 साल की ज्योति, रास्ते में पति लखन जोशी ने रोका फिर मौके पर ही हो गई मौत, आखिर उसके साथ क्या हुआ?
Jyoti Chaurasia Murder Case: छतरपुर में 26 वर्षीय ज्योति चौरसिया की दिनदहाड़े बका से हमला कर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों को पकड़ लिया. अस्पताल में आरोपी पति लखन जोशी ने कैमरे पर ऐसा दावा किया, जिससे पूरे हत्याकांड की कहानी और भी चौंकाने वाली बन गई.
ADVERTISEMENT

26 साल की ज्योति को पति ने उतारा मौत के घाट
Chhatarpur Jyoti Chaurasia Murder Case: मध्य प्रदेश के छतरपुर में 26 वर्षीय ज्योति चौरसिया पर दिनदहाड़े धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुख्य आरोपी कोई अनजान शख्स नहीं, बल्कि ज्योति का पति लखन जोशी ही निकला.घटना के बाद जब पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो वारदात की कड़ियां खुलती चली गईं.
