साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में अवैध मजारों को बता दिया ‘लैंड जिहाद’, कहा- आगे भी चलेगा बुलडोजर

रवीशपाल सिंह

18 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 18 2023 9:00 AM)

Bhopal News: गुजरात और उत्तराखंड के बाद मध्यप्रदेश में भी अवैध मजारों पर प्रशासन का हथौड़ा चला है. भोपाल के कलियासोत डेम के पास सरकारी जमीन पर बनीं अवैध मजारों को प्रशासन ने जांच कर तोड़ दिया है. इन मजारों पर कार्रवाई के बाद अब बीजेपी नेताओं की बयानबाजी सामने आ रही है. राजधानी भोपाल से […]

Bhopal, Bhopal News, sadhvi pragya, mp bjp, bjp politics, mp news, mp news update, Mp breaking News
Bhopal, Bhopal News, sadhvi pragya, mp bjp, bjp politics, mp news, mp news update, Mp breaking News
Google CTA

Bhopal News: गुजरात और उत्तराखंड के बाद मध्यप्रदेश में भी अवैध मजारों पर प्रशासन का हथौड़ा चला है. भोपाल के कलियासोत डेम के पास सरकारी जमीन पर बनीं अवैध मजारों को प्रशासन ने जांच कर तोड़ दिया है. इन मजारों पर कार्रवाई के बाद अब बीजेपी नेताओं की बयानबाजी सामने आ रही है. राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इस अतिक्रमण को ‘लैंड जिहाद’ करार दिया है.

Read more!

भोपाल में अवैध मजारों को तोड़े जाने पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कार्रवाई को सही बताया है. MPTAK से एक्सक्लूसिव बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि “मजारें जितनी भी बनी हैं सब अवैध ही बनी हैं. मजार ही नहीं इन्होने मस्जिदों को भी अवैध रुप से खड़ा किया है. इनकी गिनती की जाए तो मुझे लगता है हज़ारों में नहीं लाखों में आएगी”.

यह मजारें-वजारें सब अवैध- साध्वी प्रज्ञा
सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कहा, “इनके जो मंसूबे है लैंड जिहाद के हैं, उनके षड्यंत्रों और मंसूबों को हम सफल नहीं होने देंगे. हिंदू जाग चुका है और इस प्रकृति का दोहन करने का सबको अधिकार है लेकिन किसी को शोषण करने का अधिकार नहीं है. यह भारत भूमि है इसे हम अपवित्र नहीं होने देंगे. यह मजारें-वजारें सब अवैध हैं.

आगे भी ऐसी मजारें तोड़ी जाएंगी- साध्वी प्रज्ञा
सरकारी जमीन पर नहीं  आप खुद खरीदिए उस भूमि को औऱ फिर बनाइए मजार किसने रोका है, लेकिन सरकारी भूमि का जो शोषण जो कर रहे हैं वह गलत है. मैंने भी कई मजारें देखी हैं और मैं इसके लिए भी अभी कुछ जनजागरण प्रारंभ करने वाली हूं. क्योंकि यह गलत है. प्लेटफॉर्म जहां पैदल चलते हैं लोग वहां भी हरा कपड़ा बिछा दिया, आखिर यह क्या मानसिकता है. यह अच्छी मानसिकता नहीं है. लेकिन ऐसे अवैध मजार खड़ा करोगे तो तोड़ी ही जानी चाहिए और तोड़ी भी जाएगी’

सरकारी जमीन पर बनीं थीं मजारें
भोपाल के कलियासोत डैम के पास मज़ारों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. जिसके बाद जिला प्रशासन ने फौरन जांच करना शुरू किया. क्योंकि ये जगह पंडित खुशीलाल महाविद्यालय के नाम की गई सरकारी जमीन है. इसलिए तुरंत एक्शन लेते हुए कुछ ही घंटों के बाद इस जगह बनीं 4 अवैध मज़ारों को तोड़ दिया गया. प्रशासन ने फिलहाल कुछ मज़ारों को तोड़ दिया है, बाकी 2 मजारों की जांच के बाद ही उनपर एक्शन लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: अवैध मजारों पर चला प्रशासन का हथौड़ा, भोपाल में एकसाथ तोड़ दीं 4 मजारें