सागर जहरीली शराब कांड: मौतों का आंकड़ा पहुंचा 15, राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, करी ये बड़ी मांग

प्राची अवस्थी

• 07:30 PM • 09 Sep 2026

Rahul Gandhi On Sagar Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है. इस घटना पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बड़े अफसरों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.

राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना.
राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना.
Google CTA

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है. जहरीली शराब का सेवन करने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 15 तक पहुंच गया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस त्रासदी को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर तीखा हमला बोला है और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ बड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.

Read more!

'मध्य प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं': राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश में शासन नाम की कोई चीज नहीं बची है. उन्होंने कहा कि जहरीली शराब ने कई घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझा दिए हैं. राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि ऐसे हादसों के बाद कुछ गिरफ्तारियां होती हैं, कुछ अफसरों को सस्पेंड कर जांच के आदेश दे दिए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आता. उन्होंने इंदौर के दूषित पानी कांड और जहरीली कफ सिरप से बच्चों की मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में हादसों की रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.

बड़े जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मांग की कि इस मामले में सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों को बलि का बकरा न बनाया जाए. उन्होंने कहा कि जिसकी भी लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उसकी सख्त जवाबदेही तय की जानी चाहिए. निष्पक्ष जांच के जरिए इस पूरे गिरोह और उनके आकाओं का पर्दाफाश होना जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो.

30 लोगों पर दर्ज हुई FIR, 14 आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग एक्शन मोड में आ गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे मामले में 30 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है, जिनमें से 14 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है. इसके अलावा, मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं. फिलहाल 100 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जो रात में संजय गांधी अस्पताल पहुंचे तो गंदगी देख भड़के और कर्मचारियों की लगा दी क्लास