कौन हैं IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जो रात में संजय गांधी अस्पताल पहुंचे तो गंदगी देख भड़के और कर्मचारियों की लगा दी क्लास
Rewa Collector Narendra Kumar Suryawanshi: रीवा के संजय गांधी अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसएसपी गुरुकरण सिंह ने रात 10 बजे औचक निरीक्षण किया. इमरजेंसी वार्ड में गंदगी और अव्यवस्था देखकर कलेक्टर बुरी तरह भड़क गए, उन्होंने सफाई एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई और इंचार्ज का 7 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

संजय गांधी अस्पताल में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का औचक निरीक्षण
Sanjay Gandhi Hospital Rewa Collector Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासनिक अमला एक्शन में आ गया है. सोमवार रात करीब 10 बजे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और एसएसपी गुरुकरण सिंह बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंच गए. अधिकारियों की इस अचानक एंट्री से पूरे अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया.
