ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज अब खुद विवादों के घेरे में आ गए हैं. नरसिंहपुर के ब्रह्मांड घाट पर निवास करने वाले डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी ने सामने आकर आशुतोष महाराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके अतीत से जुड़े कई काले राज उजागर करने का दावा किया है.
ADVERTISEMENT
'गैंग लीडर और हिस्ट्रीशीटर' होने का दावा
डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि शंकराचार्य पर लांछन लगाने वाला व्यक्ति कोई साधु नहीं, बल्कि एक शातिर 'गैंग लीडर' है. उन्होंने कहा, "यह व्यक्ति विकास दुबे से भी बड़ा हिस्ट्रीशीटर है. इसका मुख्य काम साधु-संतों की जमीनों को हड़पना और विरोध करने वालों पर जानलेवा हमले करवाना है." उन्होंने दावा किया कि आशुतोष महाराज ने उन पर भी शूटरों के जरिए हमला करवाया था, जिसकी शिकायत उन्होंने छतरपुर के गढ़ी मलारा थाने में दर्ज कराई है.
जमीन हड़पने और ब्लैकमेलिंग का खेल?
ब्रह्मचारी के अनुसार, आशुतोष महाराज ने 2018 में उनके आश्रम में आकर जमीन हड़पने की कोशिश की थी. जब वह इसमें सफल नहीं हुआ, तो उसने षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बटुकों (छात्रों) द्वारा शंकराचार्य पर लगाए गए आरोप पूरी तरह फर्जी हैं और इसके पीछे भारी लेनदेन का खेल शामिल है. ब्रह्मचारी ने कहा, "यह व्यक्ति पैसे देकर लोगों को दूसरों के खिलाफ खड़ा करता है."
शंकराचार्य का बचाव और 'धर्म युद्ध'
डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि सनातन धर्म के सर्वोच्च पदों पर बैठे ऋषियों को बदनाम करने की यह एक गहरी साजिश है. उन्होंने कहा कि वह इन सभी दस्तावेजों को लेकर हाईकोर्ट और पुलिस अधीक्षक के पास जाएंगे ताकि इस 'गैंग' का पर्दाफाश हो सके. फिलहाल, इस जुबानी जंग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के संत समाज में हलचल तेज कर दी है.
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के 'गौ रक्षा' मिशन को मिला बाबा बागेश्वर का साथ, यूपी में गरमाई सियासत!
ADVERTISEMENT

