Exclusive: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, केस में नया नाम संजय वर्मा कौन? हो गया खुलासा !

आशुतोष शुक्ला

18 Jun 2025 (अपडेटेड: Jun 18 2025 10:08 PM)

सोनम रघुवंशी के कॉल डिटेल से सामने आया कि ‘संजय वर्मा’ नाम से जिसे मर्डर केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था, वह असल में राज कुशवाहा ही है.पढ़िए MP तक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

Sonam Raghuwanshi call detail, Sanjay Verma real identity, Raj Kushwaha mastermind, Truecaller fake name, Raja Raghuwanshi murder update
तस्वीर: MP तक.
Google CTA

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक गुमनाम चेहरे की एंट्री हुई. बताया गया कि ये “संजय वर्मा” है. इसी नाम से एक नंबर ट्रू कॉलर पर है जिसपर सोनम ने सबसे ज्यादा बार कॉल किया है. सोनम ने इस नंबर पर 25 दिन में 112 कॉल किया है. यहीं से ये सवाल उठा  कि ये संजय वर्मा कौन है? क्या सोनम और राज के पीछे कोई तीसरा शख्स भी है?

Read more!

संजय वर्मा को लेकर राजा के घर वालों से भी बात की गई. उन्होंने इस नाम की भूमिका पर इनकार करते हुए कहा कि वे भी पहली बार सुन रहे हैं. इधर MP Tak की पड़ताल में इस बात का खुलासा हो गया है. दरअसल संजय वर्मा नाम का कोई शख्स इस पूरे कांड से ताल्लुक नहीं रखता है. ये भी राज कुशवाहा की साजिश का ही हिस्सा है. 

राज कुशवाहा के नाम पर है ये नंबर 

जिस नंबर से ज्यादा बार सोनम की बात हुई है वो 78 से शुरू होकर 25 पर खत्म होने वाला Jio नंबर राज कुशवाहा के नाम से रजिस्टर्ड है. पता दिया गया है- लक्ष्मणपुरा संगम नगर, इंदौर. यानी संजय वर्मा सिर्फ ट्रू कॉलर सेव किया गया फर्जी नाम है ताकि इससे असली पहचान छुपाई जा सके. 

पूरी कहानी: कैसे हुआ पर्दाफाश? 

MP तक को जो कॉल डिटेल मिले हैं, वे 26 मार्च से 8 अप्रैल 2025 के बीच के हैं. 
इस दौरान सोनम रघुवंशी ने एक ही नंबर पर 11 दिन में 99 बार कॉल किया. 
जब इस नंबर को ट्रू कॉलर पर चेक किया गया तो नाम आया- 'sanjay  verma ji'. 

कॉल डिटेल का पूरा विश्लेषण

  • जो कॉल रिकॉर्ड है उसके मुताबिक सोनम ने इस नंबर पर 29 मार्च को 1 कॉल, 30 मार्च को 4, 31 मार्च को 3 कॉल किया गया.
  • 1 अप्रैल को 52 बार कॉल किया गया (सबसे ज्यादा कॉल इसी दिन).
  • 2 अप्रैल को 4 बार, 3 अप्रैल को 4 बार, 4 अप्रैल को 6 बार, 5 अप्रैल को 3 बार, 6 अप्रैल को 12 बार, 7 अप्रैल को 7 बार , 8 अप्रैल को तीन बार कॉल हुए.
  • यानी 11 दिन में 99 कॉल किया. 

सारे कॉल दो लोकेशन से 

  • जब कॉल की लोकेशन देखी गई तो सारे कॉल केवल दो ही लोकेशन से किए गए थे. 
  • ज्यादातर बातचीत लक्ष्मीनारायण राजाबाग और नगर निगम रोड जीपी प्लाजा शीतल नगर वाले टॉवर क्षेत्र से हुई.
  • राजाबाग टॉवर क्षेत्र सोनम के घर के पास है. 
  • शीतल नगर टॉवर क्षेत्र सोनम के पिता के ऑफिस के पास है.
  • सोनम का नंबर भी ट्रू कॉलर पर सोना बिट्टू के नाम से ही सेव है. 

पुलिस क्या कर रही है? 

  • मेघालय पुलिस अभी इंदौर में डटी हुई है. 
  • वो सोनम और राजा रघुवंशी के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है.पूछताछ में- सोनम शादी से पहले कैसी थी?
  • शादी के बाद क्या बदली?
  • क्या उसके किसी और से संबंध थे?

यहां देखें वीडियो 

यह भी पढ़ें: 

गाजीपुर के रास्ते में उजाला अपने फोन में ऐसा क्या देख रही थी कि भड़क गई सोनम