Raja Raghuvanshi murder case: गाजीपुर के रास्ते में उजाला अपने फोन में ऐसा क्या देख रही थी कि भड़क गई सोनम
वाराणसी से गाजीपुर जाते समय सोनम जिस युवती उजाला यादव के साथ बस में सवार थी उसपर वो नाराज भी हुई. सोनम ने उजाला के मोबाइल में राजा रघुवंशी मर्डर केस की खबर देखी. फिर जानिए क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर: AI, इनसेट में उजाला यादव.
वाराणसी कैंट से रोडवेज बस में सफर करने वाली सोनम जिस लड़की के पास बैठी थी वो अब सामने आ चुकी है. पहले तो सैदपुर के पास एक गांव की रहने वाली उजाला सोनम को पहचान नहीं पाई. जब वो घर गई और टीवी चालू किया तो उसके होश फाख्ता हो गए. जो लड़की इस घटना के केंद्र में थी, जिसे दो राज्यों की पुलिस खोज रही थी, वो उजाला के बगल में बस में बैठी थी.