Chandrayan-3 की सफलता के लिए लैंडिंग से पहले विशेष पूजा, भोपाल में हो रहा रुद्राभिषेक

रवीशपाल सिंह

• 06:40 AM • 22 Aug 2023

Chandrayan 3: भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. हमारा चंद्रयान अब चंद्रमा (Moon) पर उतरने के लिए तैयार है. बुधवार यानी कि 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर इसरो (Isro) द्वारा इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. सिर्फ एक दिन बाकी है, ऐसे में इसकी सफलता […]

chandrayan 3 , mp news, madhya pradesh
chandrayan 3 , mp news, madhya pradesh
Google CTA

Chandrayan 3: भारत के चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं. हमारा चंद्रयान अब चंद्रमा (Moon) पर उतरने के लिए तैयार है. बुधवार यानी कि 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर इसरो (Isro) द्वारा इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी. सिर्फ एक दिन बाकी है, ऐसे में इसकी सफलता को लेकर पूरे देश में प्रार्थना की जा रही हैं. मध्य प्रदेश में चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर विशेष पूजा की जा रही है. भोपाल में रुद्राभिषेक किया जा रहा है.

Read more!

मिशन चंद्रयान -3 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. हर हिन्दुस्तानी के साथ ही पूरी दुनिया इसरो के चंद्रयान-3 पर टकटकी लगाए हुए है. चंद्रयान-3 की अगर सफल लैंडिंग होती है, तो ये पहली बार होगा जब कोई यान चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करेगा. भोपाल के अलावा खरगोन में भी इसकी सफलता के लिए पूजा-प्रार्थना की जा रही है.

चंद्रयान की सफलता के लिए विशेष पूजा

भोपाल (Bhopal) में चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग की प्रार्थना की गई. मिशन की सफलता के लिए भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया जा रहा है. चंद्रयान की सफलता के लिए भोपाल में 11 बटुकों द्वारा दही, दूध और शहद के साथ पूजन और पूरे विधि-विधान के साथ शिव अभिषेक किया जा रहा है. दरअसल पंडितों के मुताबिक चंद्रमा भगवान भोलेनाथ के मस्तक पर विराजित गण है. इसलिए चंद्रयान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की जा रही है. इसके अलावा खरगोन में भी प्रसिद्ध सिद्धनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी.

15 मिनट सबसे अहम 

चंद्रयान-3 की लैंडिंग कल शाम 6 बजे के आसपास होगी. अगर सबकुछ ठीक रहा तो विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड करेगा. माना जा रहा है कि लैंडिंग से पहले के 15 मिनट काफी अहम हैं. आपको बता दें कि 2019 में चंद्रयान 2 की लैंडिंग से ठीक पहले तकनीकी गड़बड़ी हो गई थी और विक्रम लैंडर सतह पर लैंड नहीं कर पाया था. इसी वजह से लोग चंद्रयान 3 की सफलता के लिए विशेष कामना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP में मानसून एक्टिव: IMD ने भोपाल समेत 20 जिलों में दिया येलो अलर्ट, भिंड में भारी बारिश!