गृह मंत्री अमित शाह का अचानक भोपाल दौरा, MP प्रभारी भूपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं के साथ करेंगे बड़ी बैठक

रवीशपाल सिंह

11 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 11 2023 3:18 AM)

Amit Shah in MP: विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह अचानक मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. आज शाम अमित शाह भोपाल आएंगे और बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव […]

छिंदवाड़ा रैली, Chindwara News, Amit Shah, CM Shivraj, MP Election 2023, MP News
छिंदवाड़ा रैली, Chindwara News, Amit Shah, CM Shivraj, MP Election 2023, MP News
Google CTA

Amit Shah in MP: विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है. इस बीच गृहमंत्री अमित शाह अचानक मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. आज शाम अमित शाह भोपाल आएंगे और बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह रणनीति तय करेंगे इसलिए बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं को भोपाल बुलाया गया है.

Read more!

गृहमंत्री अमित शाह आज शाम भोपाल पहुंचेंगे. इसके बाद वे बीजेपी कार्यालय में चुनावी रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक करेंगे. इस बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत कई दिग्गज शामिल होंगे. गृहमंत्री शाह की अध्यक्षता में ये मीटिंग करीब 4 घंटे तक चलेगी. इसके बाद वे देर रात दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

बैठक में होंगे शामिल
अमित शाह आज शाम करीब 7 बजे भोपाल पहुंचेंगे और स्टेट हेंगर से सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे. जहां शाम 7.30 से 11.30 बजे तक पार्टी कार्यालय में सीएम, केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी के बड़े नेताओं और संगठन के लोगों के साथ अमित शाह बैठक करेंगे. बैठक के बाद रात करीब 12 बजे अमित शाह भोपाल से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

क्यों खास है शाह का दौरा?
हाल ही में बीजेपी ने अमित शाह के खास माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी बनाया है और इसके 2 दिन बाद ही अचानक से अमित शाह का यह दौरा तय हुआ है. चुनावी मायने में शाह का ये दौरा काफी खास माना जा रहा है. इसी महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मध्य प्रदेश के दौरे पर आ चुके हैं. हालांकि बीजेपी से अमित शाह के दौरे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है, लेकिन माना जा रहा है कि अमित शाह पार्टी नेताओं को कोई अहम ज़िम्मेदारी सौंपने या बड़ा संदेश देने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: CM शिवराज से पैर धुलवाने वाले दशमत ने कहा- मेरे ऊपर नहीं किया था किसी ने पेशाब, जानिए पूरा सच