भोपाल की युवती को मनाली ले जाकर हत्या करने वाला ब्वॉयफ्रेंड पकड़ा गया, ऐसे रची थी पूरी साजिश

रवीशपाल सिंह

17 May 2024 (अपडेटेड: May 17 2024 7:00 PM)

Manani Murder Mystery: भोपाल की जिस युवती की उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने मनाली में हत्या कर दी थी. उसे पुलिस ने दबोच लिया है. मृतक युवती का नाम शीतल कौशल है. उसकी उम्र 24 साल है.

Bhopal Girl Murder Mystery
Bhopal Girl Murder Mystery
Google CTA

Bhopal Girl Murder Mystery: भोपाल की जिस युवती की उसके ब्वाॅयफ्रेंड ने मनाली में हत्या कर दी थी. उसे पुलिस ने दबोच लिया है. मृतक युवती का नाम शीतल कौशल है. उसकी उम्र 24 साल है. आरोपी ब्वॉयफ्रेंड की पहचान विनोद कुमार उम्र 23 असावटा मोड जिला पलवल हरियाणा के रूप में हुई है. भोपाल पुलिस के अनुसार शीतल अपने परिवार के साथ भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. मृतका के पिता ऑटो चालक हैं तो वहीं भाई रोहित ट्रेवल व्यवसाय से जुड़े हैं.

Read more!

शीतल भोपाल के नूतन कॉलेज में पढ़ रही थी और सोशल मीडिया के ज़रिये उसकी आरोपी से बातचीत शुरू हुई थी. जिसके बाद दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए और लंबी बातें करने लगे. वहीं मनाली में शीतल की हत्या के मामले में भोपाल में उसके परिजनों का दर्द छलका है.

परिजनों ने पुलिस प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि भोपाल पुलिस अगर समय पर कार्यवाई करती तो हमारी बच्ची हमारे बीच में होती. हमें तो बच्ची की हत्या के बारे में जानकारी सीधा हिमाचल पुलिस से मिली. जब गुरुवार को उनका कॉल आया. परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी तो 3 मई से बिना बताए घर से चली गयी थी और हमें इसकी जानकारी ही नहीं थी कि वो मनाली चली गयी.

फ़िलहाल युवती का परिवार उसका शव लेने मनाली रवाना हो चुका है. इस मामले में डीएसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि 8 मई को शीतल के भाई रोहित कौशल थाने आये थे और उन्होंने बताया कि 3 मई को उनकी पत्नी का मोबाइल लेकर शीतल चली गयी है और फोन-पे से पैसे भी ट्रांसफर किये है. हिमाचल पुलिस से जानकारी मिली है कि शीतल का वहां मर्डर हुआ है और आरोपी उनकी गिरफ्त में है. इस मामले में आगे की कार्रवाई हिमाचल पुलिस ही करेगी.

कमीज पर लगे खाने के दाग ने पकड़वाया हत्या का आरोपी

होटल का सीसीटीवी कैमरा खराब होने के चलते भी पुलिस टीम को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. लेकिन कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस की टीम ने आरोपी को ट्रेस किया और उसे दबोच लिया गया. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि युवक ने अपना आधार कार्ड होटल में नहीं दिया था और होटल में सिर्फ मृतक युवती का आधार कार्ड ही पंजीकृत था. जिसके चलते भी पुलिस को आरोपी की पहचान करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

ऐसे में पुलिस की टीम को सूचना मिली कि जब आरोपी होटल छोड़ रहा था तो उसकी कमीज पर खाने का पीले रंग का दाग लगा था. पुलिस की टीम ने फोन कॉल डिटेल से उसे ट्रेस किया और जब बजौरा के समय पर एचआरटीसी की बस को रोका गया तो आरोपी उसमे बैठा हुआ था. पुलिस की टीम ने कमीज में लगे दाग के आधार पर उसे दबोच लिया.

ये भी पढ़ें- Khargone: सनसनीखेज वारदात! 40 फीट गहरे कुएं में सीमेंट के खंबे से बंधा मिला महिला का शव, मचा हड़कंप