कुंभ से वायरल हुई मोनालिसा के घर पर पसरा मातम, मुस्लिम से शादी करने पर मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, जानें मीडिया को क्या बताया

Viral Girl Monalisa Wedding: अभिनेत्री मोनालिसा के परिजनों ने उनकी केरल में हुई शादी को एक गहरी साजिश और 'लव जिहाद' करार देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से मदद की गुहार लगाई है. परिवार का आरोप है कि मोनालिसा को करियर का झांसा देकर बरगलाया गया और उनके पिता के साथ मारपीट कर उन्हें जबरन दूर रखा गया है.

मोनालिसा
मोनालिसा

उमेश रेवलिया

follow google news

मध्य प्रदेश की चर्चित अभिनेत्री मोनालिसा की शादी की खबरों के बीच उनके घर पर मातम छाया हुआ है. मोनालिसा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को डरा-धमकाकर या किसी साजिश के तहत केरल ले जाया गया और वहां जबरन शादी कराई गई है. परिजनों का कहना है कि यह कोई प्रेम विवाह नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश है. 

Read more!

मां और बहन का आरोप, बरगलाकर ले गए केरल

मोनालिसा की मां ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी बहुत सीधी-सादी है. उसे एक्टिंग और बेहतर करियर का झांसा देकर केरल ले जाया गया.  उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से गुहार लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी के दोनों मोबाइल फोन छीन लिए गए हैं और उससे कोई बात नहीं हो पा रही है. मोनालिसा की छोटी बहन ने भी भावुक होते हुए कहा कि दीदी को जल्दी वापस लाया जाए. 

परिजनों ने लगाया 'धोखे' का आरोप

परिजनों का कहना है कि मोनालिसा के पिता को भी साथ ले जाया गया था, लेकिन उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें डरा-धमकाकर वापस भेज दिया गया. उनका आरोप है कि केरल में एक ही दिन में मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिया गया, जो कि पूरी तरह से संदेहास्पद है. 

साजिश या 'लव जिहाद'?

भाजपा मंडल अध्यक्ष और स्थानीय लोगों ने इसे 'लव जिहाद' और एक गहरी साजिश करार दिया है. उनका कहना है कि मोनालिसा 'मणिपुर डायरी' जैसी फिल्मों में काम करने वाली थीं, जिससे हिंदू समाज जागृत हो रहा था, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया है. मौसी और अन्य रिश्तेदारों ने भी सरकार से हस्तक्षेप करने और बेटी को सुरक्षित वापस लाने की मांग की है. 

परिजनों का स्पष्ट कहना है कि मोनालिसा को कुछ खिला-पिलाकर या वशीकरण जैसी चीजों का इस्तेमाल कर फंसाया गया है. वे अब केंद्र और राज्य सरकार, विशेषकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की उम्मीद कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 'मोनालिसा हिंदू नहीं, उसे साजिश के तहत'...मुस्लिम युवक के शादी करने पर भड़के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर,

    follow google news