Twisha Sharma Case : CBI ने ट्विशा का अबॉर्शन कराने वाली डॉक्टर से की पूछताछ, जानें क्या-क्या पता चला

भोपाल में सीबीआई ने ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच तेज करते हुए मनोचिकित्सक और गर्भपात की सलाह देने वाली डॉक्टर से पूछताछ की है. जांच एजेंसी दोनों डॉक्टरों के बयानों का मिलान जेल में बंद सास गिरीबाला और पति समर्थ के पुराने बयानों से कर रही है ताकि उनका झूठ या विरोधाभास पकड़ा जा सके.

ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा
ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा खुलासा

रवीशपाल सिंह

follow google news

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने अपनी तफ्तीश की रफ्तार काफी तेज कर दी है. सीबीआई अब उन तमाम किरदारों और कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है, जिनका ट्विशा के आखिरी दिनों से किसी न किसी तरह का संबंध था. इस मामले में अब भोपाल से एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Read more!

दो डॉक्टरों से CBI की मैराथन पूछताछ

सीबीआई सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी ने त्वशा का इलाज करने वाले मशहूर मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी और त्वशा को अबॉर्शन की सलाह देने वाली महिला डॉक्टर से कड़ाई से पूछताछ की है. हालांकि, सीबीआई की ओर से इस पूछताछ को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि दोनों डॉक्टरों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. 

बयानों का विरोधाभास पकड़ेगी सीबीआई

सीबीआई की इस पूछताछ का मुख्य उद्देश्य मुख्य आरोपियों के बयानों की सच्चाई जानना है. दरअसल, त्वशा की सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ने सीबीआई रिमांड के दौरान पूछताछ में कई दावे किए थे. उन्होंने त्वशा के मानसिक स्वास्थ्य, मनोचिकित्सक से चल रहे इलाज, गर्भपात की स्थिति और उसके कथित 'ड्रग एडिक्ट' होने को लेकर कई बातें कही थीं. 

अब सीबीआई डॉक्टरों के बयानों से सास और पति के बयानों का मिलान कर रही है. जांच एजेंसी यह देखना चाहती है कि आरोपियों के दावों और डॉक्टरों की मेडिकल रिपोर्ट या बयानों में कोई विरोधाभास (अंतर) तो नहीं है.

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं आरोपी

आपको बता दें कि कोर्ट में पेशी के दौरान सीबीआई ने आगे की रिमांड न मांगते हुए आरोपियों को जेल भेजने की अपील की थी. जिसके बाद कोर्ट ने त्वशा की सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल की सेंट्रल जेल भेज दिया है.

फिर से मिल सकती है सीबीआई रिमांड?

भले ही आरोपी इस समय जेल में बंद हैं, लेकिन सीबीआई बाहर रहकर केस से जुड़े अन्य लोगों से लगातार पूछताछ कर सबूत जुटा रही है. यदि डॉक्टरों के बयानों और जेल में बंद गिरीबाला सिंह व समर्थ सिंह के पुराने बयानों में कोई भी अंतर या झूठ पकड़ा जाता है, तो सीबीआई कोर्ट से इन दोनों आरोपियों की दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है .

क्या है ये पूरा मामला 

ट्विशा शर्मा केस भोपाल का एक हाई-प्रोफाइल मामला है, जिसकी जांच वर्तमान में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है. इस मामले में मृतका ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह पर प्रताड़ना और गंभीर आरोप हैं, जिसके चलते कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा है. ट्विशा और समर्थ की मुलाकात एक मेट्रीमोनियल ऐप के जरिए हुई थी. एक साल तक दोनों का रिश्ता चला जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली. हालांकि शादी के कुछ महीने बाद ही ट्विशा की मौत हो गई. ससुराल पक्ष का कहना है कि ये एक सुसाईड था जबकि माइका पक्ष का कहना है कि ट्विशा को मारा गया है. 

 

    follow google news