Twisha sharma death case : शादी के वीडियो में हंसती-मुस्कुराती दिख रही थी ट्विशा, वीडियो आया सामने

मिस पुणे रह चुकीं ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनकी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 5 महीने पहले हुई इस शादी के वीडियो में खुश दिखने वाली ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद पति समर्थ फरार थे. अब उन्होंने सरेंडर कर दिया है.

NewsTak
शादी के वक्त एक वीडियो में कैप्चर हुई थी ट्विशा की खुशी.

आकांक्षा ठाकुर

follow google news

दिसंबर 2025 में जिस बेटी को परिवार ने बड़े अरमानों के साथ आंखों में खुशी के आंसू लेकर विदा किया था, उन्हें क्या पता था कि महज 5 महीने के भीतर ही वो दुनिया छोड़कर चली जाएगी. और छोड़ जाएगी अपने पीछे कई जख्म और मौत का राज. हम बात कर रहे हैं मिस पुणे रह चुकीं और कॉर्पोरेट जगत में काम करने वाली ट्विशा शर्मा की, जिनकी 12 मई को भोपाल में संदिग्ध मौत हो गई थी. अब सोशल मीडिया पर ट्विशा और समर्थ सिंह की शादी के नए वीडियो सामने आए हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है कि इतनी खुश दिखने वाली लड़की के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ? 

Read more!

शादी के वीडियो में दिख रही थी खास बॉन्डिंग

सामने आए वीडियो में ट्विशा गुलाबी रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. हल्दी, मेहंदी से लेकर शादी के हर फंक्शन में उन्होंने अपने पति समर्थ के साथ जमकर डांस और मस्ती की थी. वीडियो में दोनों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर लोग उन्हें 'मेड फॉर ईच अदर' कह रहे थे. वीडियो के एक हिस्से में दुल्हन के रिश्तेदार मजाक में कहते भी दिख रहे हैं कि "जीजू भले ही अदालत में वकील हों, लेकिन घर में ट्विशा ही जज रहेगी." 

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप, पति का कोर्ट में सरेंडर

ट्विशा के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को उनके ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. ट्विशा की मौत के बाद परिवार ने उनकी सास, जो कि एक रिटायर्ड जज हैं (गिरीबाला सिंह) और पति समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इस मामले में जहां सास गिरीबाला सिंह ने अग्रिम जमानत ले ली है, वहीं पति समर्थ सिंह जो फरार थे उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था. समर्थ  सिंह पर 5000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था. 

मैट्रीमोनियल साइट पर हुई थी मुलाकात, अब सीबीआई जांच की मांग 

एमबीए ग्रेजुएट और एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमा चुकीं ट्विशा की मुलाकात समर्थ से एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी. शादी के बाद वह नोएडा से भोपाल शिफ्ट हो गई थीं. बेटी की मौत के बाद अब पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए भोपाल की सड़कों पर उतर आया है. परिवार का आरोप है कि सास गिरीबाला सिंह ने ट्विशा का चरित्र हनन करने की भी कोशिश की है. इस मामले में ट्विशा का परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर हाई कोर्ट जा गया. हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम की इजाजत दे दी है. इधर मध्य प्रदेश सरकार ने मामले में CBI जांच का निर्णय लिया है. अब इस संदिग्ध मौत के मामले में CBI जांच करेगी. 

Twisha Sharma Case: ट्विशा की सास और भाई का ऑडियो लीक, बहू के चरित्र पर रिटायर्ड जज ने उठाए गंदे सवाल, जानें क्या कुछ कहा

 

    follow google news