ट्विशा शर्मा की सासा और पूर्व जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, घर पहुंची CBI, क्या अब होगी गिरफ्तारी?

Twisha Sharma Death Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई ने पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह के घर दबिश दी है. कोर्ट द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद अब गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. व्हाट्सएप चैट्स और सबूतों से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case

रवीशपाल सिंह

follow google news

Twisha Sharma Saas Giribala Singh bail cancelled: में एक बहुत बड़ा उलटफेर सामने आया है.मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले हर दिन नए-नए खुलासों के कारण चर्चा में बना हुआ है. इस बीच अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए ट्विशा शर्मा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह को निचली अदालत से मिली अग्रिम जमानत को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. हाईकोर्ट का यह फैसला आते ही केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम पूरी तरह एक्शन में आ गई और गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित आवास पर छापेमारी के लिए पहुंच गई. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई उन्हें जल्द ही आधिकारिक नोटिस थमाकर किसी भी वक्त गिरफ्तार कर सकती है.

Read more!

हाईकोर्ट में CBI ने खोले चौंकाने वाले राज

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने माननीय उच्च न्यायालय के सामने कई बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाले सबूत पेश किए. जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मृतका ट्विशा शर्मा के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए थे, जिसका ससुराल पक्ष के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था. सबसे बड़ा खुलासा ट्विशा के व्हाट्सएप चैट्स से हुआ है. सीबीआई के मुताबिक, शादी के बाद जब ट्विशा प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उनकी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ने उनके चरित्र पर गंदे शक किए. इतना ही नहीं, ट्विशा पर जबरन अबॉर्शन (गर्भपात) कराने का दबाव बनाया गया और भारी दहेज के लिए लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया.

सबूतों के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट रूप से कहा कि व्हाट्सएप चैट, गवाहों के बयान और अब तक जुटाए गए सबूतों में गिरिबाला सिंह के खिलाफ गंभीर और सीधे आरोप दिखाई दे रहे हैं. सीबीआई ने यह भी दलील दी कि जमानत पर बाहर रहते हुए आरोपी पूर्व जज जांच में बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही थीं. इसके अलावा, उन्होंने सोशल मीडिया पर घर के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज का एक चुनिंदा हिस्सा खुद को बचाने के लिए जानबूझकर वायरल किया, जिसे सबूतों को प्रभावित करने की एक बड़ी कोशिश माना गया है. कोर्ट ने माना कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को कोई राहत देना न्यायसंगत नहीं है.

5 महीने में ही उजड़ गई थी दुनिया

गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी दिसंबर 2025 में बड़े ही धूमधाम से हुई थी. लेकिन शादी के महज 5 महीने के भीतर ही, 12 मई को भोपाल में गिरिबाला सिंह के इसी आवास पर ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली. ट्विशा के मायके वालों ने शुरुआत से ही ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस घटना के बाद पति समर्थ सिंह 10 दिनों तक फरार रहा था, जिसने बाद में सरेंडर किया था. अब सीबीआई द्वारा केस को टेकओवर करने और पूर्व जज सास की जमानत रद्द होने के बाद भोपाल से लेकर पूरे प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

यह भी पढ़ें: इंदौर के खंडवा में पत्नी की अफेयर की जानकारी मिली, पति ने ऐसा कदम उठा लिया कि पूरा इलाका ही कांप गया

    follow google news