केंद्रीय मंत्री का अजब फरमान, ऑफिस में लिखवाई चेतावनी- पैर छूने वाले भूल जाएं अपने काम

सुधीर जैन

31 Dec 2024 (अपडेटेड: Dec 31 2024 2:56 PM)

Madhya Pradesh News: टीकमगढ़ से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक ने गजब का फरमान जारी किया है. उन्होंने अपने कार्यालय की दीवार पर लिखवा दिया है कि 'पैर छूने वाले भूल जाएं'. हिदायत लिखवाई है.

मोदी कैबिनेट में मंत्री वीरेंद्र कुमार का अजब फरमान चर्चा में है.
मोदी कैबिनेट में मंत्री वीरेंद्र कुमार का अजब फरमान चर्चा में है.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

केंद्रीय मंत्री कार्यालय की दीवार पर लिखवाया, जिसने पैर छुए उसके काम नहीं होंगे

point

मंत्री वीरेंद्र खटीक के इस फरमान की अब हो रही है जमकर चर्चा

MP News: टीकमगढ़ लोकसभा से चार बार से सांसद मोदी सरकार में मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक का एक अजब-गजब फरमान चर्चा का विषय बना हुआ है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वैसे तो नेता और जनप्रतिनिधि का अगर कोई पैर छूता है तो वह अपने आपको अच्छा महसूस करते हैं. इसके अलावा कई जन प्रतिनिधि पैर पड़वाने के लिए आतुर दिखाई देते हैं. 

Read more!

लेकिन कैबिनेट मंत्री और टीकमगढ़ सांसद वीरेन्द्र खटीक के कोई पैर छूता है तो वह उससे नाराज हो जाते हैं. यहां तक की उन्होंने टीकमगढ़ मुख्यालय पर स्थित अपने निवास के अंदर ओफिस की दीवार एवं गेट के बाहर एक लेख चस्पा करवा दिया है. चस्पा किए गए पहले पर्चे में साफ तौर पर लिखा है कि पैर पड़ना सख्त मना है. जबकि दूसरे पर्चे में लिखा हुआ है कि जिसने पैर छुए उसके काम की सुनवाई नहीं की जाएगी. यह नजारा देख यहां पहुंचने वाले लोग अचंभित है.

अब तक अपराजेय रहे है वीरेंद्र कुमार

वीरेन्द्र कुमार टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद हैं. वह कभी कोई भी चुनाव नहीं हारे हैं. उनका अजेय सासंदों की सूची में नाम शुमार है. वह एक सहज और सरल प्रवृत्ति के इकलौते ऐसे जन प्रतिनिधि हैं जो पैर पड़वाने से परहेज करते हैं.

2009 में टीकमगढ़ लोकसभा सीट आरक्षित अस्तित्व में आने के बाद उन्होंने टीकमगढ़ से चुनाव लड़ा और फिर जीते. 2014, 2019 और 2024 में वह इसी सीट से लोकसभा के लिए चुने गए. आरक्षित टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अब वीरेंद्र कुमार मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ED की छापेमारी

1996 में पहली बार सांसद बने थे खटीक

गौरतलब है कि वीरेंद्र कुमार खटीक 1996 में पहली बार सागर लोकसभा सीट से सांसद बने. बता दें कि मोदी सरकार में मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक 2017 में क्षेत्रीय सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार को केंद्र सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया था. फिर उन्हें दूसरी बार 2019 चुनाव जीतने के बाद दूसरे मंत्रीमंडल विस्तार में कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजा गया था. अब फिर उन्हें तीसरी बार की लोकसभा में भी प्राथमिकता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल कर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री का दायित्व सौंपा है.