MP News: लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ED की छापेमारी

Saurabh Sharma Story: लोकायुक्त छापे मामले का प्रमुख आरोपी सौरभ शर्मा फ़िलहाल पत्नी दिव्या समेत फरार चल रहा है. उसके वकील ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया. 

ADVERTISEMENT

भोपाल में करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर ईडी ने मारा छापा.
भोपाल में करोड़पति कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के घर ईडी ने मारा छापा.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

ईडी टीम पहुंची सौरभ शर्मा के दफ्तर और घर, क्या ढूंढ रही है

point

सौरभ के दफ्तर में टीम कर रही है सर्चिंग, कई खुलासे हो सकते हैं

point

CRPF जवानों के साथ अरेरा कॉलोनी वाले घर में मारा छापा

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा लोकायुक्त और आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई के कारण सुर्खियों में हैं, सौरभ अपनी पत्नी दिव्या के साथ फरार हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है, जिससे अब वह विदेश भी नहीं भाग सकता है. उसने वकील के जरिए कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.