UPSC Topper Bhumika Jain: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने शुक्रवार को सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कुल 958 उम्मीदवारों का सिलेक्शन अलग अलग सेवाओं के लिए हुआ है. इस बार की एग्जाम में अनुज अग्निहोत्री ने देशभर में पहली रैंक हासिल की है. वही इस एग्जाम में मध्य प्रदेश के सतना की भूमिका जैन ने 331वीं रैंक हालिस की है. भूमिका के चयन की खबर मिलते ही सतना के कृष्णानगर इलाके में जश्न का माहौल है और लोग उनके घर लगातार बधाइयां देने पहुंच रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कौन हैं भूमिका जैन?
ADVERTISEMENT
सबसे पहले जानिए कौन हैं भूमिका जैन?
भूमिका जैन मध्य प्रदेश के सतना के कृष्णानगर की रहने वाली हैं. उनके पिता मनोज जैन शहर के एक कपड़ा व्यवसायी हैं. उनकी माता सृष्टि जैन एक गृहिणी हैं. भूमिका एक मीडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके माता पिता ने बताया कि भूमिका शुरू से ही पढ़ाई में होनहार रही हैं और उनका सपना हमेशा से सिविल सेवा में जाने का था.
यह पढ़े: कौन हैं अनुज अग्निहोत्री जिन्होंने UPSC 2025 किया टॉप, जानिए इनकी पूरी डिटेल
जानें टाॅप 5 आने वालों टॉपर्स के नाम
इस बार यूपीएससी की टॉपर लिस्ट में अनुज अग्निहोत्री पहले, राजेश्वरी सुवे दूसरे और एकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे हैं. राघव झुनझुनवाला को चौथी और इशान भटनागर को पांचवीं रैंक मिली है. कुल 958 पदों के लिए हुई इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 317 और ओबीसी वर्ग के 306 उम्मीदवारों सहित अन्य श्रेणियों का भी चयन हुआ है. मुख्य परीक्षा का आयोजन अगस्त 2025 में हुआ था, जबकि इंटरव्यू की प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को पूरी हो गई थी.
यह पढ़े: UPSC 2025 में RANK 1 लाने वाले अनुज अग्निहोत्री ने फॉलो किया था ये डेली रूटीन
किस पद के लिए कितनी सीटों?
आयोग के अनुसार, आईएएस (IAS) पद के लिए इस बार कुल 180 सीटें निर्धारित की गई हैं. इसमें सामान्य वर्ग के लिए 74, ओबीसी के लिए 47, एससी के लिए 28, ईडब्ल्यूएस के लिए 18 और एसटी वर्ग के लिए 13 पद खाली हैं. भूमिका जैन जैसी सफल प्रतिभाओं को उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर आईएएस, आईपीएस या आईएफएस जैसी सेवाओं में पद आवंटित किए जाएंगे.
ADVERTISEMENT

