AI समिट प्रोटेस्ट मामले में गिरफ्तार कांग्रेस यूथ नेता जितेंद्र यादव का क्या है मध्य प्रदेश कनेक्शन?

Congress youth leader Jitendra Yadav Arrested: भारत मंडपम में हुए AI समिट विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव का संबंध मध्य प्रदेश के ग्वालियर से है. छात्र राजनीति से जुड़े रहे यादव के दिल्ली आने और प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर पुलिस जांच कर रही है.

कांग्रेस के यूथ लीडर की गिरफ्तारी
कांग्रेस के यूथ लीडर की गिरफ्तारी

अरविंद ओझा

follow google news

AI Summit Protest: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट के दौरान हुए यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचवीं गिरफ्तारी की है. इस बार पुलिस ने ग्वालियर से यूथ कांग्रेस से जुड़े नेता जितेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार किया है.

Read more!

ग्वालियर से गिरफ्तारी

जितेंद्र सिंह यादव को 22 फरवरी 2026 को एफआईआर नंबर 19/26 के तहत हिरासत में लिया गया. उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां ड्यूटी JMFC श्री कौतुक भारद्वाज के सामने पुलिस ने 5 दिन की रिमांड मांगी. हालांकि कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की गई. फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है.

जितेंद्र का पता ग्वालियर के पटेल नगर सिटी सेंटर क्षेत्र का बताया जा रहा है. उन्होंने GICTS कॉलेज, ग्वालियर से वर्ष 2012 से 2014 के बीच बी.कॉम. की पढ़ाई की थी.

संगठन से जुड़ाव

जितेंद्र सिंह यादव लंबे समय से छात्र और युवा राजनीति में एक्टिव रहे हैं. वे 2011 से NSUI के सदस्य रहे हैं और 2024 से इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) में राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी निभा रहे थे.

दिल्ली आने और प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 16 फरवरी 2026 को वह कृष्ण हरि के निर्देश पर दिल्ली पहुंचे और हिमाचल भवन में ठहरे. 16, 17 और 20 फरवरी को उन्होंने ITPO परिसर का दौरा किया. आरोप है कि ITPO के हॉल नंबर 5 में हुए 'शर्टलेस प्रोटेस्ट' में उन्होंने हिस्सा लिया.

इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है. आने वाले दिनों में इस केस में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

क्या है पूरा मामला 

दरअसल राजधानी दिल्ली में AI Summit आयोजित किया गया था. जिसमें दुनियाभर की बड़ी कंपनियां और बड़ी हस्तियां अपनी AI टेक्नोलॉजी को लेकर भारत पहुंची थी. इस बीच इस आयोजन के आखिरी दिन अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया गया.  कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड’ के नारे लगाए. 

इस विरोध प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें 15 से 20 की संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं. उस टी-शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है. उसपर लिखा था- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड.

ये भी पढ़ें: भारत मंडपम मामले में बड़ी कार्रवाई, यूथ कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, AI इंपैक्ट समिट में प्रदर्शन का आरोप

    follow google news