शिवराज सिंह चौहान BJP अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलने दिल्ली क्यों पहुंचे, आधे घंटे हुई मुलाकात

रवीशपाल सिंह

02 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 2 2024 7:36 AM)

शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलने अचानक दिल्ली पहुंच गए. हर कोई इस मुलाकात का अपने हिसाब से विश्लेषण कर रहा है.

Shivraj Singh Chauhan, JP Nadda, MP BJP, BJP President JP Nadda, MP Politics
Shivraj Singh Chauhan, JP Nadda, MP BJP, BJP President JP Nadda, MP Politics
Google CTA

Shivraj Singh Chauhan: शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिलने अचानक दिल्ली पहुंच गए. बीते रोज वे दिल्ली में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बेटे के शादी के रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन वहां शामिल होकर वापस आने के बजाय वे कार्यक्रम स्थल से ही जेपी नड्‌डा की गाड़ी में बैठकर उनके निवास पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई. इस मुलाकात के अब राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

Read more!

हर कोई इस मुलाकात का अपने हिसाब से विश्लेषण कर रहा है. आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भी शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने कोई बड़ी जिम्मेदारी अब तक नहीं दी है और अब लोकसभा चुनाव ने भी दस्तक दे दी है. ऐसे में इस मुलाकात के क्या अभिप्राय निकल रहे हैं और कौन से नए राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं, विस्तार से जानने के लिए देखें ये वीडियो.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस किनको देगी लोकसभा चुनाव का टिकट, किन्हें बनाएगी अपना उम्मीदवार, शनिवार को सब पता चल जाएगा