इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अचानक धीरे-धीरे सड़क फटने लगती है. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पानी के फव्वारे दरारों से फूटने लगते हैं. ये नजारा देख दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक जाता है. लोग ये नजारा देख एक पल के लिए घबरा गए. आनन-फानन में लोग सड़क पर उन दरारों से दूरी बनाते हुए पीछे हटने लगे.
ADVERTISEMENT
दरअसल इंदौर स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई इस सड़क को आदर्श माना गया था. इस घटना के बाद अब इसकी गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. घटना का लाइव सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सड़क फूटकर पानी का तेज बहाव बाहर आता दिखाई दे रहा है.
क्यों फूटी सड़क और कहां से आया पानी ?
दरअसल इंदौर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक सड़क का निर्माण आधुनिक तकनीक और बेहतर सुविधाओं के साथ किया गया था. सड़क के नीचे पानी, सीवर और अन्य यूटिलिटी लाइनों का नेटवर्क भी तैयार किया गया है, लेकिन सोमवार सुबह जब पानी की पाइपलाइन की प्रेशर टेस्टिंग की जा रही थी, तभी अचानक दबाव बढ़ने पर पाइपलाइन के आसपास का हिस्सा धंस गया और देखते सड़क फट गई और पानी का फव्वारा फूट पड़ा. इस घटना के बाद करोड़ों रुपए की लागत से हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं.
VIDEO: रामनगर में दिनदहाड़े बाघ का हमला, घोड़े को दबोचकर जंगल में ले गया
ADVERTISEMENT

