Mohan Cabinet expansion: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से BJP में आए विधायक रामनिवास रावत ने सोमवार सुबह राज्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. भोपाल के राजभवन में राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने सुबह नौ बजे रावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत राज्य के कई मंत्री मौजूद रहे. वहीं मंत्री बनने के बाद रामनिवास रावत का पहला बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने कांग्रेस छोड़ने और विधायक पद से इस्तीफा देने की बात कही है.
ADVERTISEMENT
नए नवेले मंत्री रामनिवास रावत ने अपने मंत्री बनने का श्रेय अपने क्षेत्र की जनता को दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनका मंत्री बनने के बाद सबसे पहले सिंचाई जैसे कामों पर फोकस रहेगा.
कब देंगे रामनिवास रावत विधायक पद से इस्तीफा?
मंत्री रामनिवास रावत को दलबदल किए 2 महीने का समय हो चुका है. अब उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री भी बना दिया है. कांग्रेस उनकी विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के लिए पहले ही विधानसभा स्पीकर को पत्र दे चुकी है. अब इस मामले को लेकर मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि जब समय आएगा तक इस्तीफा भी दे दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: Mohan Cabinet Expansion: रामनिवास रावत को 2 बार क्यों लेनी पड़ी मंत्री पद की शपथ? हो गई ये बड़ी गलती
कांग्रेस क्या कहती है मुझे परवाह नहीं: रामनिवास रावत
कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर रामनिवास रावत ने कहा, "कांग्रेस क्या कहती है इसकी मुझे कोई परवाह नही है. कांग्रेस ने पहले किसी के बारे में नहीं सोचा है. कांग्रेस ने पहले लगातार उपेक्षित किया है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया. जिसने मेरे खिलाफ विधानसभा चुनाव में कई बार बूथ कैप्चर किया. मेरे खिलाफ क्षेत्र विरोध बनाया गया. जिस दिन तक कांग्रेस ने उस व्यक्ति को टिकट नहीं दिया था. मैं उसी दिन तक कांग्रेस का सदस्य था, टिकट देने के साथ ही मेरा कांग्रेस से नाता खत्म हो चुका था."
दिग्विजय पर रावत ने कसा तंज
दिग्विजय सिंह पर रामनिवास रावत ने तंज कसते हुए कहा "मैं अपने राजा की कृपा चुनाव हारा हूं" आपको बता दें कि रामनिवास रावत को दिग्विजय सिंह का बेहद करीबी माना जाता था. मंत्री बनते ही अपने पुराने नेता पर रावत ने तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. बहरहाल अब देखना होगा कि रावत विधायकी से कब इस्तीफा देते हैं. हालांकि राजनीतिक जानकार मानते हैं कि रामनिवास रावत को कांग्रेस छोड़ने का इनाम मिल चुका है. ऐसे में वे जल्द ही विधायकी से इस्तीफा दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं रामनिवास रावत? जिन्हें मंत्री बनाने के लिए BJP की मोहन सरकार को करना पड़ा कैबिनेट का विस्तार
ADVERTISEMENT

