BJP के 29-0 के सपने पर पानी फेर देगी कांग्रेस? 3 चरणों के बाद जीतू पटवारी ने कर दिया 15 सीट जीतने का बड़ा दावा

आकांक्षा ठाकुर

10 May 2024 (अपडेटेड: May 10 2024 6:31 PM)

Jitu Patwari Interview: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एमपी तक से चर्चा में बड़ा दावा किया है. जीतू पटवारी का कहना है कि तीन चरणों के चुनाव के बाद स्थिति बहुत स्पष्ट हो चुकी है. जीतू पटवारी ने दावा किया है कि बीजेपी का 29-0 का सपना कभी पूरा नहीं हो सकेगा.

Google CTA

PCC Chief Jitu Patwari: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एमपी तक से चर्चा में बड़ा दावा किया है. जीतू पटवारी का कहना है कि तीन चरणों के चुनाव के बाद स्थिति बहुत स्पष्ट हो चुकी है. जीतू पटवारी ने दावा किया है कि बीजेपी का 29-0 का सपना कभी पूरा नहीं हो सकेगा. इसके साथ ही जीतू पटवारी ने यह भी दावा कर दिया है कि कांग्रेस चारों चरण के बाद मध्यप्रदेश में 15 सीटें जीतने जा रही है.

Read more!

जीतू पटवारी अपने इस दावे के पीछे तर्क देते हैं कि पीएम मोदी की गारंटी और वादों पर जनता को अब भरोसा नहीं रहा है. खुद पीएम मोदी को इस बात का अहसास होने लगा है, इसलिए वे एक बार फिर से राम मंदिर, हिंदु-मुसलमान, मंगलसूत्र बेच देंगे जैसी बातें अब अपनी जनसभाओं में करने लगे हैं, ताकि लोगों को धर्म के नाम पर बरगलाया जा सके.

जीतू पटवारी कहते हैं कि इंदौर में अक्षय कांति बम के मामले में बीजेपी ने जो कुछ किया, ये एक तरह से लोकतंत्र की हत्या करने के बराबर है. इसलिए कांग्रेस पार्टी इंदौर के लोगों को नोटा चुनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि इंदौर की जनता ऐसे राजनेताओं को संदेश दे सकें कि वे लोकतंत्र में अपने जन प्रतिनिधि को चुनने के अधिकार को वंचित नहीं होने देंगे.

Indore Breaking: इंदौर की कोर्ट ने अक्षय कांति बम के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, वोटिंग से पहले BJP को बड़ा झटका

इंदौर में जो हुआ वो जनता के हक पर डाका है: जीतू

जिस तरह से बीजेपी ने सूरत किया, खजुराहो किया और अब इंदौर किया है, ये जनता के हक पर डाका है. जनता को चुनने दें कि वो किसे अपने विधायक, सांसद चुनना चाहते हैं लेकिन आप राजनीतिक तिकड़मबाजी करके जनता के अपने प्रतिनिधि को चुनने के अधिकार से वंचित कैसे कर सकते हैं. ये अपराध है, जनता के साथ अपराध. इसलिए नोटा एक संदेश होगा कि इस तरह की तिकड़मबाजी से राजनेता बाज आ जाएं.

अक्षय कांति बम, बीजेपी, कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी को लेकर क्या कुछ कहा है जीतू पटवारी ने, पूरा इंटरव्यू इस वीडियो में देखें.

ये भी पढ़ें- झोपड़ी वाले विधायक कमलेश डोडियार ने 24 घंटे में मारी पलटी, पार्टी छोड़ने को लेकर किया बड़ा खुलासा