प्लेन क्रैश कराने की नीयत से हमला करने वाला कौन है ओमानी को-पायलट? ये जानकारी आई सामने !

ऋषि राज

01 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 1 2026 6:05 PM)

बताया जा रहा है कि आरोपी पायलट करीब आठ महीने पहले Flydubai से जुड़ा था. रिपोर्टों के अनुसार वह दिन में कई बार नमाज पढ़ता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार करता था.

Captain Smit Machchhar
Captain Smit Machchhar
Google CTA

दुबाई से तेल अवीव जा रही Flydubai की फ्लाइट में  जो हुआ उसकी चर्चा पूरी दुनिया में है. ओमान के रहने वाले को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया और विमान के कंट्रोल में दखल देने की कोशिश की. घटना के बाद विमान को सउदी अरब के Tabuk में इमरजेंसी लैंड कराना पड़ा. आरोपी को-पायलट को सऊदी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है. 

Read more!

ये घटना फ्लाईदुबई की Flight FZ1073 में हुई. Boeing 737 MAX 8 विमान उस समय करीब 34 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. रिपोर्टों के मुताबिक, कॉकपिट में हुई घटना के बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा और एक मिनट से भी कम समय में इसकी ऊंचाई करीब 14 हजार फीट से ज्यादा कम हो गई.

विमान से 7500 इमरजेंसी कोड भी भेजा गया. विमानन क्षेत्र में 7500 कोड का इस्तेमाल आमतौर पर विमान के साथ गैरकानूनी हस्तक्षेप या संभावित हाईजैक जैसी स्थिति के संकेत के लिए किया जाता है. 

कौन है ओमानी को-पायलट?

आरोपी को-पायलट का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. इजरायली अधिकारियों ने उसकी पहचान सिर्फ ओमान के नागरिक के तौर पर की है. वह Flydubai में फर्स्ट अफसर यानी को-पायलट के रूप में काम कर रहा था. 

इजरायली मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक, उसने Flydubai में करीब आठ से नौ महीने पहले काम शुरू किया था. हालांकि उसकी उम्र, पायलट ट्रेनिंग, कुल उड़ान अनुभव और इससे पहले वह किस एयरलाइन के साथ काम करता था, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है. 

विमान के कॉकपिट में को-पायलट के पास कैसे आई कुल्हाड़ी? चौंकाने वाला सच आया सामने

सहकर्मी ने धार्मिक व्यवहार को लेकर क्या कहा?

इजरायली मीडिया में आरोपी के एक कथित सहकर्मी के हवाले से उसके व्यवहार को लेकर कुछ दावे सामने आए हैं.  Channel 16 को दिए कथित बयान में सहकर्मी ने कहा कि आरोपी करीब आठ महीने पहले Flydubai से जुड़ा था और वह काफी धार्मिक था. 

रिपोर्टों के अनुसार, सहकर्मी ने दावा किया कि वह दिन में कई बार नमाज पढ़ता था और महिलाओं से हाथ मिलाने से इनकार करता था. कुछ मीडिया रिपोर्टों ने इसी बयान के आधार पर उसे religious extremist के तौर पर पेश किया है.  

विमान में क्या हुआ?

रिपोर्टों के अनुसार, को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर धारदार हथियार से हमला किया और विमान के कंट्रोल को खराब कर उसे क्रैश करवाने की कोशिश की. कैप्टन घायल होने के बावजूद स्थिति को संभालने में जुटे रहे. रिपोर्टों के मुताबिक, बाद में कॉकपिट का दरवाजा खुला और यात्रियों तथा क्रू के सदस्यों ने आरोपी को काबू करने में मदद की. 

विमान में दो अन्य पायलट भी यात्री के तौर पर मौजूद बताए गए हैं. उन्होंने विमान को संभालने में मदद की. इसके बाद फ्लाइट को तेल अवीव की जगह सउदी अरब के Tabuk की ओर मोड़ दिया गया और वहां इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. 

'मेरा सिर दुख रहा है, बहुत चुभ रहा है...' दुबई की फ्लाइट में पायलट स्मित पर हमले के बाद का वीडियो आया सामने

ओमान के नागरिक को Israel जाने वाली फ्लाइट में क्यों रखा गया?

इस घटना के बाद आरोपी की राष्ट्रीयता भी चर्चा में है. ओमान के इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि ओमान का नागरिक Dubai-Tel Aviv फ्लाइट के crew में कैसे शामिल था. हालांकि, आरोपी Flydubai का कर्मचारी था.

Flydubai UAE की Dubai स्थित एयरलाइन है और उसके crew में अलग-अलग देशों के नागरिक काम करते हैं. इसलिए उसका ओमानी नागरिक होना अपने आप में इस बात का संकेत नहीं है कि वह किसी ओमानी एयरलाइन के लिए काम कर रहा था.

इजरायली अधिकारी अब यह भी देख रहे हैं कि इस flight के लिए crew selection और security clearance की प्रक्रिया क्या थी. कुछ रिपोर्टों में उसके पास दूसरे पासपोर्ट की संभावना का भी उल्लेख किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

प्लंबर ने गिरते प्लेन को किया कंट्रोल और बचा ली 174 यात्रियों की जान, यानीव हायून ने TV शो देख किया ये कारनामा !