Valentine’s Day 2026: महंगे गिफ्ट्स छोड़िए! वैलेंटाइन पर पार्टनर को दीजिए ये सरप्राइज...रोमांटिक बन जाएगा दिन!

न्यूज तक डेस्क

• 10:49 AM • 14 Feb 2026

वैलेंटाइन डे पर महंगे गिफ्ट की बजाय घर का बना खाना रिश्ते को और खास बना सकता है. इस मौके पर हार्ट शेप पिज्जा और चॉको लावा केक आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. ये दोनों डिश स्वादिष्ट होने के साथ रोमांटिक माहौल भी बना देती हैं.

follow google news
1

1/5

|

Valentine’s Day को प्यार का सबसे खास दिन माना जाता है. इस दिन लोग अपने पार्टनर को गिफ्ट, सरप्राइज और डिनर डेट के जरिए खास महसूस कराते हैं. लेकिन जरूरी नहीं कि प्यार जताने के लिए महंगे तोहफे ही दिए जाएं. कई बार घर पर अपने हाथों से बनाया गया खाना भी रिश्ते को और मजबूत बना देता है.

2

2/5

|

अगर आप इस वैलेंटाइन डे पर कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के लिए घर पर ही स्पेशल डिनर तैयार कर सकते हैं. यहां हम आपको दो आसान और रोमांटिक डिश की रेसिपी बता रहे हैं – हार्ट शेप पिज्जा और चॉको लावा केक.

3

3/5

|

घर पर बनाएं हार्ट शेप पिज्जा
घर पर बना पिज्जा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें आपकी मेहनत और भावनाएं भी शामिल होती हैं. इसे दिल के आकार में बनाकर आप दिन को और खास बना सकते हैं.

- जरूरी सामग्री: पिज्जा बेस (रेडीमेड या घर का बना), पिज्जा सॉस, मोजेरेला चीज, शिमला मिर्च, प्याज, कॉर्न जैसी सब्जियां, चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो
बनाने का तरीका: सबसे पहले पिज्जा बेस को दिल के आकार में काट लें. इसके लिए ऊपर से ‘V’ शेप का हल्का कट लगाएं और नीचे का हिस्सा थोड़ा नुकीला करें. अब बेस पर पिज्जा सॉस फैलाएं. उसके ऊपर मोजेरेला चीज की परत डालें. अपनी पसंद की सब्जियां सजाएं और मसाले छिड़क दें. इसे माइक्रोवेव में 10 से 12 मिनट तक बेक करें. अगर माइक्रोवेव नहीं है तो नॉन-स्टिक तवे पर भी धीमी आंच पर बना सकते हैं. तैयार पिज्जा को गर्मागरम परोसें.

4

4/5

|

मिनटों में तैयार करें चॉको लावा केक
अगर आप डिनर के बाद कुछ मीठा सरप्राइज देना चाहते हैं, तो चॉको लावा केक बेहतरीन विकल्प है. यह जल्दी बनता है और बेहद स्वादिष्ट होता है.

- जरूरी सामग्री: डार्क चॉकलेट (100 ग्राम), मक्खन (3 चम्मच), मैदा (2 चम्मच), पिसी चीनी (2 चम्मच), वनीला एसेंस (2 बूंद)

- बनाने की विधि: सबसे पहले चॉकलेट और मक्खन को एक साथ पिघला लें. आप इसे माइक्रोवेव या डबल बॉयलर से पिघला सकते हैं. अब इसमें पिसी चीनी, वनीला एसेंस और  मैदा मिलाएं. मिश्रण को अच्छे से फेंटें ताकि कोई गांठ न रहे. मोल्ड को मक्खन से ग्रीस करें और उसमें बैटर भर दें. 7 से 8 मिनट तक बेक करें. ध्यान रखें कि केक का बीच वाला हिस्सा थोड़ा नरम रहे, ताकि काटने पर चॉकलेट लावा बाहर निकले. ऊपर से पिसी चीनी डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

5

5/5

|

- क्यों खास है घर का बना डिनर?
रिश्तों में भावनाओं की अहमियत सबसे ज्यादा होती है. जब आप अपने पार्टनर के लिए खुद कुछ बनाते हैं, तो उसमें आपका समय, मेहनत और प्यार झलकता है. यही छोटी-छोटी बातें दिन को यादगार बना देती हैं.

यह भी पढ़ें...
follow whatsapp