अब WhatsApp पर 14 दिन पहले टेक्स्ट फोटो और वीडियो शेड्यूल कर सकेंगे, जानें इस शानदार अपडेट के बारे में सबकुछ

27 Nov 2026 (अपडेटेड: Nov 27 2026 1:25 PM)

WhatsApp Scheduling Messages Feature: वॉट्सएप ने मैसेज शेड्यूलिंग फीचर रोलआउट कर दिया है, जिसकी मदद से यूजर 10 मिनट से 14 दिन आगे तक के टेक्स्ट, फोटो या वीडियो मैसेज तय समय के लिए शेड्यूल कर सकेंगे.

Google CTA
1.

1/9

|

क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि रात को सोते वक्त किसी को सुबह जरूरी बात याद दिलाने का मन किया हो, लेकिन सुबह उठते ही आप खुद उस बात को भूल गए हों? या फिर अपने किसी करीबी को ठीक रात के 12 बजे जन्मदिन की बधाई भेजना चाहते हों पर नींद के आगोश में होने की वजह से मैसेज सुबह जाकर भेज पाए हों? अगर हां, तो अब आपकी इन सभी परेशानियों का हमेशा के लिए समाधान मिलने वाला है.
 

2.

2/9

|

मैसेज की दुनिया के बेताज बादशाह WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बेहद कमाल और लंबे समय से प्रतीक्षित फीचर का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने अधिकारिक तौर पर मैसेज शेड्यूलिंग फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है. इस नए अपडेट के बाद अब यूजर्स किसी भी मैसेज को पहले से टाइप करके उसका दिन और समय तय कर सकेंगे, और ठीक उसी वक्त पर वह मैसेज खुद-ब-खुद सामने वाले तक पहुंच जाएगा.
 

3.

3/9

|

जानिए कैसे काम करेगा नया शेड्यूलिंग फीचर: वॉट्सएप का यह नया फीचर चलाना बेहद आसान और यूजर-फ्रेंडली है. इसके लिए कंपनी ने प्रोसेस को एकदम सरल रखा है. इसके लिए सबसे पहले अपनी वॉट्सएप चैट खोलें और अपना संदेश (मैसेज) टाइप करें. इसके बाद चैट बॉक्स में दिए गए सेंड (Send) बटन को प्रेस करके कुछ देर होल्ड ( दबाकर) रखें. ऐसा करते ही स्क्रीन पर एक 'शेड्यूल मैसेज' विंडो खुलेगी, जहां आप 10 मिनट से लेकर 14 दिन के भीतर की कोई भी तारीख और समय चुन सकते हैं. समय सेट करने के बाद कन्फर्म कर दें. तय वक्त पर मैसेज ऑटोमैटिकली डिलीवर हो जाएगा.
 

4.

4/9

|

समय और तारीख चुनने की पूरी छूट: इस विंडो के जरिए आप भविष्य के लिए पूरी तैयारी कर सकते हैं. यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से 10 मिनट से लेकर पूरे 14 दिन आगे तक की तारीख और सही समय का चयन कर सकते हैं. इसके बाद तय वक्त पर वह मैसेज ऑटोमैटिकली रिसीवर तक पहुंच जाएगा.
 

5.

5/9

|

टेक्स्ट के साथ फोटो और वीडियो भी होंगे शेड्यूल: यह नया फीचर सिर्फ सादे टेक्स्ट तक ही सीमित नहीं है. इसकी मदद से आप किसी भी पर्सनल या ग्रुप चैट में फोटो, वीडियो और टेक्स्ट तीनों को ही अपनी पसंद के समय पर भेजने के लिए सेट कर सकते हैं.

6.

6/9

|

फोन बंद होने पर भी सुरक्षित डिलीवरी: इस फीचर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि मैसेज शेड्यूल करने के बाद यदि आपका फोन बंद हो जाता है या उसकी बैटरी खत्म हो जाती है, तब भी तय समय पर सर्वर के जरिए वह संदेश सही सलामत सामने वाले तक पहुंच जाएगा. साथ ही, भेजने से पहले अगर आप चाहें तो उस शेड्यूल मैसेज को डिलीट भी कर सकते हैं.
 

7.

7/9

|

यह फीचर कई मौकों पर बेहद काम आने वाला है. रात के वक्त सुबह भेजे जाने वाले जरूरी ख्यालों को सुरक्षित रखने, ठीक रात के 12 बजे अपनों को जन्मदिन या सालगिरह की शुभकामनाएं भेजने और ऑफिस के ग्रुप्स में मीटिंग या रिमाइंडर के अपडेट पहले से तैयार रखने में यह बहुत मददगार साबित होगा.
 

8.

8/9

|

वॉट्सएप की सुरक्षा नीति के मुताबिक यह शेड्यूलिंग फीचर भी पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड है. यानी भेजने और पाने वाले के अलावा बीच में नेटवर्क या कंपनी का कोई भी सर्वर उस मैसेज का असली मजमून नहीं पढ़ सकता है. इसके अलावा, रिसीवर को यह मैसेज बिल्कुल सामान्य वॉट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा और उसे यह पता नहीं चलेगा कि इसे पहले से शेड्यूल किया गया था.

9.

9/9

|

वॉट्सएप ने भारत समेत दुनिया भर के यूजर्स के लिए इस फीचर को भेजना शुरू कर दिया है. चूंकि यह अपडेट धीरे-धीरे सभी तक पहुंच रहा है, इसलिए कुछ यूजर्स इसे अभी इस्तेमाल कर पा रहे हैं जबकि बाकियों को इसके लिए कुछ हफ्तों का इंतजार करना पड़ सकता है. कंपनी ने सलाह दी है कि सभी यूजर अपने वॉट्सएप को अपडेटेड रखें.

यह भी पढ़ें...