पहलगाम अटैक के बाद AIMIM चीफ ओवैसी ने पाकिस्तान को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

NewsTak

24 Apr 2025 (अपडेटेड: Apr 24 2025 4:25 PM)

Asaduddin Owaisi on Pahalgam Attack: पहलगाम में बेकसूर पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने आतंकियों को 'कमीने कुत्ते' बताते हुए कहा कि वे पीड़ितों का नाम और धर्म पूछकर उन्हें मार रहे थे

NewsTak
Google CTA

Asaduddin Owaisi on Pahalgam Attack: पहलगाम में बेकसूर पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर असदुद्दीन ओवैसी का गुस्सा फूट पड़ा है. उन्होंने आतंकियों को 'कमीने कुत्ते' बताते हुए कहा कि वे पीड़ितों का नाम और धर्म पूछकर उन्हें मार रहे थे. हैदराबाद में पत्रकारों से बात करते हुए ओवैसी ने इस हमले को मानवता पर हमला करार दिया और कहा कि आतंकवादियों ने जानवरों से भी बुरा बर्ताव किया है. उन्होंने आतंकवाद की जड़ को उखाड़ फेंकने की मांग की.

Read more!

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख ओवैसी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी पर्यटन स्थल पर कोई पुलिस या सीआरपीएफ का कैंप क्यों नहीं था? उन्होंने यह भी पूछा कि घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की टीम को पहुंचने में 45 मिनट क्यों लगे? ओवैसी ने इस मामले में जिम्मेदारी तय करने की मांग की.

आतंकी पहलगाम तक कैसे पहुंचे?

ओवैसी ने हैरानी जताते हुए कहा कि आतंकी पहलगाम तक कैसे पहुंचे? उन्होंने सीमा कैसे पार की? अगर वे यहां तक आ सकते हैं, तो श्रीनगर भी पहुंच सकते हैं. उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा की और उम्मीद जताई कि सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाएगी. ओवैसी ने साफ कहा कि आतंकवाद एक विचारधारा है, और इसका किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है.

ओवैसी ने कहा कि यह वक्त राजनीतिक मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का है. उन्होंने सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें गृह मंत्रालय से फोन आया था. गृह मंत्री ने उनसे बात की और उन्हें दिल्ली आने का न्योता दिया. ओवैसी ने कहा कि अगर उन्हें टिकट मिलता है, तो वह जरूर बैठक में शामिल होंगे और वहां भी वही बातें कहेंगे जो उन्होंने अभी कहीं हैं.

इससे पहले, ओवैसी को सर्वदलीय बैठक में नहीं बुलाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और पीएम मोदी से सभी दलों को आमंत्रित करने की अपील की थी, भले ही उनके कितने भी सांसद हों. उन्होंने कहा था कि यह राष्ट्रीय मुद्दा है और सभी की राय मायने रखती है.

पहलगाम अटैक के बाद PM मोदी ने गुस्से में पाकिस्तान को क्या मैसेज दिया, अग्रेजी भाषा में आतंकियों को दी ये खुली चेतावनी