Ahmedabad News: गुजरात के अहमदाबाद में एक 3 बच्चों के पिता मोहसिन पठान पर अपनी असली धार्मिक पहचान छिपाकर एक महिला को शादी करने के नाम पर धोखा देने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस यानी की AMTS में बस ड्राइवर है. इस दौरान उसकी महिला से दोस्ती हुई. महिला ने मुताबिक आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए महिला को झांसे में लिया. महिला ने बताया कि आरोप युवक उससे ने शादी का वादा कर कई बार होटल में बुलाया और उससे शारीरिक संबंध बनाए.
ADVERTISEMENT
इस बीच एक दिन पीड़िता को शक हो गया. उसने सीधे आरोप की बहन से बात की. इसके बाद महिला को आरोपी के बारे में जो जो पता चला उसे जानकर महिला के होश उड़ गए. महिला आरोपी को जब ये बात पूछी तो उसे धमकी दी गई. पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने आरोपी को अब अरेस्ट कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.
ऐसे हुई हुई दोनों के बीच दोस्ती?
पीड़ित महिला शहर के नवरंगपुरा इलाके में एक पीजी में काम करती है. अपनी नौकरी पर आने-जाने के दौरान वह AMTS बस में सफर करती थी. इस दौरान उसकी मुलाकात गोधरा के रहने वाले मोहसिन पठान से हुई. मोहसिन बस ड्राइवर का काम करता है. मोहसिन ने महिला को अपना नाम मोहित पटेल बताया. उसने महिला को बताया कि वो पटेल समाज से ताल्लुक रखता है और अविवाहित है. इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर फोन नंबरों का आदान प्रदान हुआ. इसके बाद वे सोशल मीडिया पर बातें करने लगे.
फर्जी आधार कार्ड का खेल और शारीरिक शोषण
कुछ समय बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. आरोपी महिला से शादी की बात करने लगा. महिला के मुताबिक, मोहसिन उसे अलग-अलग होटलों में ले जाता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता. इस दौरान वे अपनी पहचान साबित करने के लिए मोहित पटेल के नाम का फर्जी आधार कार्ड दिखाता था. इस बीच एक दिन महिला को शक हुआ. उसके छुपकर आरोपी के फोन लिया और उससे उसकी बहन को कॉल लगा दिया. पीड़िता ने जब बहन से बात की तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे पता चला कि जिसे वो मोहित समझ रही थी, उसका असली नाम मोहसिन पठान है. इतना ही नहीं वो पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं.
धमकी और पुलिस की सख्त कार्रवाई
पीड़िता ने सच्चाई सामने आने के बाद मोहसिन से पूछताछ की. महिला का दावा है कि आरोपी ने अपनी गलती मानने के बजाय उसे धमकाना और डराना शुरू कर दिया. आरोपी के असली चेहरे से पर्दा हटने के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और ओढव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत केस दर्ज किया और मोहसिन पठान को अरेस्ट कर लिया है.
पुलिस जांच में जुटे नए सुराग
अब मामले में फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. साथ ही ये जांच कर रही है कि उसका फर्जी आधार कार्ड बनान में किसने मदद की. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या मोहसिन ने इसी तरह मोहित बनकर अन्य महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया है.
ADVERTISEMENT


