Akola police case: महाराष्ट्र से वर्दी को शर्मसार करने वाली एक खबर सामने आई. यहां महाराष्ट्र पुलिस का ब्रीद वाक्य “सदरक्षणाय खलनिग्रहणाय” (सज्जनों की रक्षा और दुष्टों का दमन) अकोला में सवालों के घेरे में आ गया है. दरअसल, शहर के सिविल लाइन पुलिस थाने के लॉकअप में बंद एक महिला आरोपी ने सहायक पुलिस उपनिरीक्षक यानी ASI पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात ASI कथित तौर पर उसकी बेटी काे लेकर एक आपत्तिजनक मांग की है. महिला ने इसकी शिकायत की तो विभाग में हड़कंप मच गया. इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई. अब इस घटना में कार्रवाई करते हुए आरोपी ASI को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं, इन सब के बीच अब एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें एक सीनियर अधिकारी आरोपी ASI को फटकार लगाते हुए दिख रहे हैं. क्या है ये पूरा मामला चलिए जानते हैं इस खबर में...
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह मामला महाराष्ट्र के अकोला के सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की है. जानकारी के अनुसार, यहां एक महिला को 80 लाख रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर लॉकअप में रखा गया था. आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ASI राजेश जाधव ने महिला से उसकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक मांग की. महिला ने आरोप लगाया कि राजेश ने कथित तौर पर उसकी बेटी को ''शारीरिक सुख'' के लिए भेजने को कहा और इसके लिए उसने महिला को पैसों का लालच दिया. घटना के बाद महिला ने आरोपी की शिकायत सीनियर अधिकारियों से कर दी. इसके बाद थाने में हड़कंप मच गया.
फटकार लागने का वीडियो आया सामने
अनन फानन में आरोपी ASI पर जांच बिठाई गई. मामले में आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद से आरोपी फरार है. उसकी खोज में पुलिस ने तीन अलग-अलग टीम में भेजी है. वहीं अब इस मामले में एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें एक सीनियर अधिकारी आरोपी ASI को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. इसमें अधिकारी कह रहा है कि ''ऐसा मारूंगा एक…वर्दी पहनी है ना तूने…ऐसा कृत्य करते समय शर्म नहीं आई…" पुलिस ने अब आरोपी ASI राजेश जाधव के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस कर रही है आरोपों की जांच
वहीं घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला का बयान लिया. इस दौरान गुस्से में अधिकारी ने ASI को थप्पड़ मारने की कोशिश भी की. आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है. अब इस घटना ने पुलिस थानों में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ADVERTISEMENT


